फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 live updates grand finale Episode 133 highlights shalin priyanka choudhary archana shiv mc stan

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले टास्क पूरा करने में घरवालों के छूटे पसीने, शालीन को मिला 'खतरों के खिलाड़ी' का ऑफर

Sun, 12 Feb 2023 11:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 12 Feb 2023 11:00 AM IST
सार

बिग बॉस के आज के एपिसोड में बॉलीवुड के निर्देशक रोहित शेट्टी की एंट्री हुई थी। इस दौरान उन्होंने सभी घरवालों को एक के बाद एक कई टास्क के झटके दिए।
 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 live updates grand finale Episode 133 highlights shalin priyanka choudhary archana shiv mc stan
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का फिनाले बस एक रात दूर है। आज 'बिग बॉस 16' में आखिरी शनिवार की रात है। कल देश की जनता को इस शो का विजेता मिल जाएगा। फिनाले से पहले शो और भी ज्यादा रोमांचक हो गया है और हर एपिसोड में कुछ ना कुछ धमाकेदार देखने को मिल रहा है। आज का एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज के एपिसोड में तड़का लगाने के लिए बॉलीवुड के बिंदास निर्देशक रोहित शेट्टी की घर में एंट्री हुई थी। रोहित शेट्टी ने घरवालों को ऐसे कई टास्क दिए, जिसे करने में सब के पसीने छूट गए।

विज्ञापन

Bigg Boss 16 live updates grand finale Episode 133 highlights shalin priyanka choudhary archana shiv mc stan
रोहित शेट्टी - फोटो : social media

रोहित शेट्टी घर में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। इसके बाद वह घरवालों के सामने दो बॉक्स रखते हैं और कहते हैं कि हर सदस्य को एक-एक करके जाना है और बॉक्स उठाना है, बस सिंपल। यह सुनकर प्रियंका कहती हैं कि यह इतना तो आसान नहीं है। इस पर रोहित शेट्टी बताते हैं कि यह मल्टीस्टारर डिब्बा है। इसमें बहुत कुछ है। इसके बाद अर्चना बॉक्स के पास जाती हैं और बॉक्स के अंदर हाथ डालने से डरती हैं। रोहित अर्चना को डराते हुए कहते हैं कि वह चीज अगर बाहर निकलने की कोशिश करें तो सामने से हट जाना, लेकिन अर्चना यह टास्क पूरा नहीं कर पाती हैं। इसके बाद एमसी स्टैन टास्क करने के लिए आगे बढ़ते हैं, जैसे ही वह अपना हाथ बॉक्स के अंदर डालते हैं तो उन्हें कुछ काटता है, जिसके बाद तुरंत ही वह अपना हाथ बाहर निकाल लेते हैं।
Sidharth-Kiara: मुंबई में ग्रैंड पार्टी देंगे सिद्धार्थ-कियारा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिसेप्शन का कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 live updates grand finale Episode 133 highlights shalin priyanka choudhary archana shiv mc stan
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद रोहित शेट्टी घरवालों को एक और टास्क देते हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों को 'खतरो का खिलाड़ी' बना दिया। घरवालों को इस टास्क में पानी के अंदर जाकर छिपी चाबी से लगे एक लॉक को खोलना था। इस टास्क को पूरा करने के लिए अर्चना जाती हैं और कामयाबी हो जाती हैं। इसके बाद शिव इस टास्क में उतरते हैं, लेकिन उन्हें थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है। फिर, शालीन भनोट पानी के जाते हैं। वह भी इस टास्क को पूरा करके निकलते हैं। फिर, प्रियंका भी इस टास्क में सफलता पा लेती हैं। इस टास्क को शालीन भनोट ने सबसे पहले पूरा किया था, जिस कारण वह विजेता बन जाते हैं। इसके बाद रोहित घरवालों को फिर से एक और नया टास्क देते हैं।
Sangharsh 2: 'संघर्ष 2' का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, शर्टलेस खेसारी लाल यादव को देख फैंस को याद आए सलमान खान

विज्ञापन

Bigg Boss 16 live updates grand finale Episode 133 highlights shalin priyanka choudhary archana shiv mc stan
शालीन भनोट - फोटो : social media

रोहित शेट्टी घरवालों के साथ एक के बाद एक कई गेम खेलते हैं। घर वालों को कई मुश्किल भरे टास्क को पार करना पड़ता है। सभी टास्क पूरे हो जाने के बाद रोहित शेट्टी इस पूरे गेम के विजेता की घोषणा करते हैं। रोहित शेट्टी बताते हैं कि इस गेम को शालीन भनोट ने जीता है और वह आज के विजेता हैं। इसके बाद रोहित शेट्टी, शालीन भनोट को 'खतरों के खिलाड़ी' में एंट्री करने का ऑफर देते हैं, लेकिन शालीन इस ऑफर को ठुकरा देते हैं। वह रोहित से कहते हैं कि उनसे यह नहीं हो पाएगा, क्योंकि उन्हें फोबिया है। इसके बाद शालीन कहते हैं कि उन्हें लगा था कि रोहित शेट्टी हीरो बनाने के लिए ऑडिशन ले रहे थे।
Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed