फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg boss 16 latest update devoleena bhattacharjee kamya Punjabi reaction on sajid khan entry in show

Bigg Boss 16: साजिद खान की एंट्री पर फूटा देवोलीना का गुस्सा, काम्या ने फटकार लगाते हुए कहा- टीवी के बाप नहीं

Mon, 10 Oct 2022 01:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 10 Oct 2022 01:03 PM IST
सार

'बिग बॉस 16' के घर में साजिद खान की एंट्री को लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं। मीटू आरोपी साजिद के खिलाफ कई ट्वीट हो चुके हैं। वहीं, अब देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Bigg boss 16 latest update devoleena bhattacharjee kamya Punjabi reaction on sajid khan entry in show
देवोलीना, साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन टेलीकास्ट होते हुए ही चर्चा में आ गया है। शो को एक हफ्ता ही बीता है और घर में अभी से कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में फिल्म निर्देशक साजिद खान ने भी एंट्री ली है। लेकिन बीबी फैंस के साथ कई सेलेब्स को भी साजिद खान का शो में आना पसंद नहीं आया। उर्फी जावेद और मंदाना करीमी के बाद अब देवोलीना भट्टाचार्जी और काम्या पंजाबी ने साजिद खान की एंट्री पर गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- PS 1 Box Office: 'पीएस-1' ने गाड़े झंडे, रजनीकांत की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, दुनियाभर में कर डाली इतनी कमाई

विज्ञापन

दरअसल, साजिद खान की एंट्री से लोग वैसे ही भड़के हुए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर साजिद का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह बीबी हाउस में खुद को सबका बाप कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो में वह कहते हैं कि ये सब टीवी सीरियल के कलाकार हैं, ये लोग मूल रूप से एक, इनको लगता है ये हमारी दुनिया है। मैं ही बाप हू्ं, इन सब चीज का। हक से नहीं, दिमाग से।' साजिद खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर काम्या पंजाबी ने निर्देशक को फटकार लगाई है। काम्या पंजाबी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमको लगता है, हमको पता है यह हमारी दुनिया है, यह दुनिया हमने बनाई है अपनी मेहनत से अपने पैशन से…और हमारी ऑडियंस हमारे फैंस हमारी ताकत हैं। आप जरूर बाप होंगे लेकिन टीवी के नहीं! यहां पर आप भी सबकी तरह खिलाड़ी हैं।'

यह भी पढ़ें:- Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज हो रही हैं ये 25 फिल्में, क्या गॉडफादर और घोस्ट को दे पाएंगी टक्कर
 


 

वहीं, देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी साजिद खान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि साजिद खान पर नौ लड़कियों ने आरोप लगाए हैं। वे सभी कैसे गलत हो सकती हैं। एक बात बताओ... क्या कभी कोई कैमरा लगाकर गालियां देगा? यही वजह है कि महिलाएं ऐसी घटनाओं की शिकायत करने से बचती हैं। लड़की के माता-पिता भी इसी वजह से कतराते हैं कि धोखेबाज को पीड़ित करारा दिया जाएगा। नेशनल टेलीविजन पर ऐसे इंसान को हीरो साबित करने की कोशिश को देखकर मेरा दिल टूट जाता है। 

विज्ञापन

इसके आगे अभिनेत्री ने यह भी कहा कि ऑडियंस को समझ आ रहा होगा कि हाथी के दांत दिखाने के कुछ है और चबाने के कुछ और होते हैं। उनका बर्ताव यही जाहिर करता है कि एक बार झूठ बोलने वाला हमेशा ही झूठा होता है। अब तो यह लग रहा है कि कुछ भी कर लो लेकिन बिग बॉस में सबको एंट्री मिल सकती है। आपकी करतूत को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed