फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Finalist udaariyaan fame actress priyanka chahar choudhary Know Some unknown facts About Actress

Bigg Boss 16: फेमस होने के लिए प्रियंका चौधरी ने बदल लिया था नाम, क्या अब बनेंगी बिग बॉस विनर?

Sun, 12 Feb 2023 08:10 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 08:10 PM IST
सार

बिग बॉस 16 के फिनाले को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है।इस शो में प्रियंका चौधरी के नाम की चर्चा हर जगह हो रही है। फैंस उन्हें बिग बॉस का विजेता मानकर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Finalist udaariyaan fame actress priyanka chahar choudhary Know Some unknown facts About Actress
priyanka chahar choudhary - फोटो : social media

विस्तार

बिग बॉस 16 के फिनाले को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हर बिग बॉस फैन अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनते हुए देखना चाहता है। इस शो में प्रियंका चौधरी के नाम की चर्चा हर जगह हो रही है। फैंस उन्हें बिग बॉस का विजेता मानकर चल रहे हैं। तो आइये जानते हैं प्रियंका चौधरी के बारे में। 

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Finalist udaariyaan fame actress priyanka chahar choudhary Know Some unknown facts About Actress
priyanka chahar choudhary - फोटो : social media
18 साल की उम्र में शुरू कर दिया था काम 
प्रियंका चौधरी ने 18 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उनका असल नाम परी चौधरी है और वह जयपुर की रहनेवाली है। हालांकि उन्होंने एक न्यूमरोलॉजिस्ट के कहने पर अपने नाम में बदलाव किया था। वह एक्ट्रेस बनने से पहले इवेंट शो होस्ट करती थी। वह टेलीविजन शोज में आने से पहले पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं।
 

Bigg Boss 16: बंद हुई शो की वोटिंग, ये हैं 'बिग बॉस 16' के टॉप-3 कंटेस्टेंट्स, कौन बनेगा विनर?

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 16 Finalist udaariyaan fame actress priyanka chahar choudhary Know Some unknown facts About Actress
priyanka chahar choudhary - फोटो : social media

इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें उल्लू एप की वेब सीरीज 3G Gaali Galoch Girls में काम करने मौका मिला था। इस शो में उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई थी। लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिली थी, जिसकी उम्मीद वह कर रही थीं।

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साउथ स्टार्स संग किया रोमांस, रोमांटिक सीन देख फैंस ने बजाईं सीटियां

विज्ञापन

Bigg Boss 16 Finalist udaariyaan fame actress priyanka chahar choudhary Know Some unknown facts About Actress
priyanka chahar choudhary - फोटो : social media
इन शो में भी किया है काम
वह बिग बॉस और उडारियां से पहले 'ये है चाहतें', 'सावधान इंडिया' और 'गठबंधन' जैसे शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। इसके अलावा वह पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इन तमाम मूवी और शो में काम करने के बाद उन्हें असल पहचान उडारियां ' में तेजो के किरदार से मिली। इस शो के बाद उन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला था। बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनने के बाद अभिनेत्री को एक अलग पहचान मिली है। इस शो के जरिए वह पहले से भी ज्यादा फेमस हो गई हैं। उनके फैंस उन्हें बिग बॉस 16 का विनर मानकर चल रहे हैं। 

Zeenat Aman: जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पहली पोस्ट की फैंस कर रहे जमकर तारीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed