फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 after nimrit become a new captain tina dutta get angry and fight with shiv thakare

Bigg Boss 16: शिव ठाकरे की एक चाल ने निमृत को बनाया घर का नया कैप्टन, भड़कीं टीना दत्ता ने छेड़ दी बगावत

Mon, 28 Nov 2022 10:50 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 28 Nov 2022 10:50 AM IST
सार

घर की नई कैप्टन निमृत अहलूवालिया बनी हैं। लेकिन टीना दत्ता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद अब उन्होंने अपनी पूरी मंडली के खिलाफ बगावत छेड़ दी है।

विज्ञापन
bigg boss 16 after nimrit become a new captain tina dutta get angry and fight with shiv thakare
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में कब कौन दुश्मन और दोस्त बन जाता है यह दर्शकों को भी समझ नहीं आता। इन दिनों इस रियलिटी शो का 16वां सीजन चल रहा है और इस घर में आए दिन किसी न किसी के बीच बवाल देखने को मिल जाता है। इस वक्त घर के कैप्टन शिव ठाकरे हैं और उनके बाद घर की नई कैप्टन निमृत अहलूवालिया बनी हैं। लेकिन टीना दत्ता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, जिसके बाद अब उन्होंने अपनी पूरी मंडली के खिलाफ बगावत छेड़ दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने निमृत को कैप्टेंसी से महज तीन दिन में हटाने की बात भी कही है।

विज्ञापन

बिग बॉस ने पलटा खेल
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि शिव, निमृत, साजिद की मंडली बैठकर टीना दत्ता को घर का कैप्टन बनाने की बात कर रहे हैं और इन सबकी यह बात बिग बॉस भी सुन लेते हैं, जिसके बाद 'बिग बॉस' की तरफ से खेल खेला जाता है। जहां हर हफ्ते कैप्टेंसी के लिए टास्क होता है लेकिन इस बार 'बिग बॉस' शिव को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और उनसे घर के नए कैप्टेंन का नाम लेने की बात कहते हैं और शिव सारी प्लानिंग को साइड में रखते हुए 'निमृत' को घर की नई रानी बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीना हुईं नाराज
शिव ठाकरे के इस फैसले के बाद टीना दत्ता काफी नाराज हो गईं। निमृत के कैप्टन बनने के बाद टीना कहती हैं, 'तुम सब धोखेबाज और फ्रॉड हो।' इस बीच निमृत भी जवाब देते हुए कहती हैं, 'आपकी दोस्ती भी देख ली। चलो यहां से चलो।' वहीं, इस बात पर टीना भी शांत नहीं रहतीं। वह कहती हैं, 'कैप्टन बनते ही बदतमीजी अलग लेवल पर पहुंच गई है। मुझे इन सबको तोड़ना है। अब निमृत की कैप्टेंसी जाएगी सिर्फ तीन दिन में।' बता दें कि टीना दत्ता बीते एपिसोड में भी बार-बार कहती दिख रही थीं कि उन्हें इस घर का कैप्टन बनना है। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed