फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Various actors including Nia Sharma Rahul Vaidya reached the show celebrated Garba Nights with contestants

Bigg Boss 15: शो में पहुंचे निया शर्मा, राहुल वैद्य समेत विभिन्न कलाकार, घरवालों के संग मनाई गरबा नाइट्स

Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 10 Oct 2021 10:57 PM IST
सार

शो के आज प्रसारित हुए एपिसोड में घर पहुंचे कलाकारों के साथ घर के सदस्यों ने गरबा नाइट्स में खूब मस्ती की। 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Various actors including Nia Sharma Rahul Vaidya reached the show celebrated Garba Nights with contestants
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के सबसे मशहूर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड के वार एपिसोड में एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिला। शो के आज प्रसारित हुए एपिसोड में एक तरफ जहां एलिमिनेशन ने सबकी आंखे नम कर दी। तो वहीं, दूसरी तरफ घर पहुंचे कलाकारों के साथ घर के सदस्यों ने गरबा नाइट्स में खूब मस्ती की। 

विज्ञापन


नवरात्रि के मौके पर घर पहुंचे अलग- अलग कलाकारों ने घर के सदस्यों के साथ गरबा नाइट्स में जोरदार धमाल किया। बिग बॉस के घर में आयोजित हुई गरबा नाइट्स के दौरान शो में  निया शर्मा, राहुल वैद्य, आस्था गिल, भूमि त्रिवेदी, ध्वनि भानुशाली, मीट ब्रदर्स और खुशबू ने अपने धमाकेदार गानों से घर वालों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान सभी घर वाले इन कलाकारों के साथ गरबा करते और मस्ती में झूमते नजर आए। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन
विज्ञापन

शो में गरबा नाइट्स की शुरुआत निया शर्मा और राहुल वैद्य के नए गाने के साथ हुई। शो में पहुंचे निया और राहुल ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर डांडिया किया। इसके बाद शो में तड़का लगाने आईं सिंगर आस्था गिल। आस्था इस दौरान आकासा के साथ गाए अपने मशहूर गाने नागिन पर थिरकती नजर आईं। 

Bigg Boss 15: Various actors including Nia Sharma Rahul Vaidya reached the show celebrated Garba Nights with contestants
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद शो में ध्वनि भानुशाली और फिर मीट ब्रदर्स और खुशबू ने अपने गाने से चार चांद लगा दिए। घर पहुंचे सभी कलाकारों के साथ घर वालों ने खूब मस्ती और एंजॉय किया। इतना ही नहीं दौरान सभी घर वाले इन गानों पर थिकरते भी नजर आए। 

 

Bigg Boss 15: Various actors including Nia Sharma Rahul Vaidya reached the show celebrated Garba Nights with contestants
साहिल श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आज के एपिसोड में दर्शकों को पहला एलिमिनेशन देखने को मिला। शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो गए हैं। दरअसल, इस हफ्ते साहिल श्रॉफ घर से बेघर हो गए। साहिल का नाम अनाउंस करते हुए सलमान ने बताया कि सबसे कम वोटों के चलते साहिल को शो से बाहर होना पड़ा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed