फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: There is a rift in the friendship of Karan Kundrra and Jai Bhanushali, new promo out

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और जय भानुशाली की दोस्ती में आ रही है दरार, कहा-अबे तू चढ़ मत मेरे पर...

Wed, 13 Oct 2021 04:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 13 Oct 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: There is a rift in the friendship of Karan Kundrra and Jai Bhanushali, new promo out
करण कुंद्रा-जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रह चुके हैं। हाल में ही जय भानुशाली ने प्रतीक को फिर से गाली दी है। जिससे आहत होकर प्रतीक सहजपाल ने खुद को ही कई थप्पड़ लगाए। इस मामले में करण कुंद्रा ने अपने दोस्त जय को समझाने की कोशिश की थी। जय को करण की बात बिलकुल रास नहीं आई। वह करण को प्रतीक का पक्ष लेते देख गुस्सा हो जाते हैं।

विज्ञापन


बिग बॉस ने आज के एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमों में करण कुंद्रा जय को समझाते दिख रहे हैं कि प्रतीक की कोई गलती नहीं थी। इस पर जय बोलते हैं, 'मुझे तू गलत मत बोल। मुझे मालूम है मैं सही हूं। कोई मुझे सपॉर्ट करे या ना करे, मुझे उससे कोई मतलब नहीं है।'
विज्ञापन


यह सुनकर करण कुंद्रा जय भानुशाली कहते हैं, 'उसको जो बोला था, वो उसने वही किया। तुझे जो बोला गया, वो तुझसे नहीं हो रहा है।' इस बात को सुनते ही जय भानुशाली चिढ़ जाते हैं और करण कुंद्रा से कहते हैं, ' अबे तू चढ़ मत मेरे पर। अगर वो उस पॉइंट लेकर आएगा तो मैं खुद को नहीं रोक पाऊंगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)



दोनों के बीच हुई बातचीत से साफ हो रहा है कि दोनों की दोस्ती के बीच में दरार आने लगी है। हालांकि बिग बॉस का घर ही ऐसा है जहां पल में दोस्ती और पल में दुश्मनी का खेल चलता रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed