फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Salman Khan got the contestants to do this fun task Akasa told Vishal the villain of the house

Bigg Boss 15: सलमान खान ने घरवालों से कराया ये मजेदार टास्क, अकासा ने विशाल को बताया खलनायक

Mon, 25 Oct 2021 12:19 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 25 Oct 2021 12:19 AM IST
सार

बीते हफ्ते घर में मचे घमासान के बाद हफ्ते के आखिर में सलमान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों से हुई गलतियों की सजा और उन्हें नसीहत देते नजर आए।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Salman Khan got the contestants to do this fun task Akasa told Vishal the villain of the house
अकासा सिंह, विशाल कोटियन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में रोजाना नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन, दर्शकों को बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल देखने के मिलता रहता है। ऐसे में घर का माहौल ज्यादातर गर्म ही बना रहता है। हालांकि, हफ्ते भर घर के अंदर हुई गहमा- गहमी के बाद सप्ताह में अंत में शो के होस्ट एक्टर सलमान खान इसे पहले से थोड़ा नरम और हल्का बनाते आते हैं। 

विज्ञापन


बीते हफ्ते घर में मचे घमासान के बाद हफ्ते के आखिर में सलमान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों से हुई गलतियों की सजा और उन्हें नसीहत देते नजर आते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड के दूसरे दिन यानी रविवार को सलमान खान घर के सदस्यों से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ सभी सदस्यों की गलतियों पर उनकी खिंचाई की, बल्कि कई मजेदार टास्क भी कराए।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Salman Khan got the contestants to do this fun task Akasa told Vishal the villain of the house
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में एक टास्क के तहत सलमान ने घर के कुछ सदस्यों को गाने की एक पंक्ति के मुताबिक घर के किसी एक सदस्य का नाम बताने को कहा। इस टास्क को शुरू करते हुए सलमान ने सबसे पहले अफसाना को गाने की एक पंक्ति दी। सलमान ने उन्हें गाना दिया ‘भोली सूरत दिल के खोटे’। इसके बाद सलमान ने उन्हें इस गाने को सूट करते घर के सदस्य का नाम लेने को कहा। इस पर अफसाना ने जय भानुशाली का नाम पुकारा।

Bigg Boss 15: Salman Khan got the contestants to do this fun task Akasa told Vishal the villain of the house
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके बाद सलमान खान ने अकासा को मशहूर फिल्म खलनायक के टाइटल ट्रैक ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ की पंक्ति दी। इसके बाद सलमान ने अकासा से भी इस पंक्ति को सूट करने वाले किसी एक सदस्य का नाम लेने को कहा, जिस पर अकासा ने विशाल कोटियन का नाम लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed