फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Rashmi Desai gets furious with Devoleena Bhattacharjee deception during the task both of them fought fiercely

Bigg Boss 15: टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी से मिले धोखे पर भड़कीं रश्मि देसाई, दोनों में हुई जमकर लड़ाई

Tue, 18 Jan 2022 10:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 18 Jan 2022 10:34 PM IST
सार

शो के अंदर नया ट्विस्ट लाने के लिए शो के मेकर्स ने घर से बेघर हुए राजीव अदातिया को एक बार फिर वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में एंट्री दी है। ऐसे में घर में बतौर वाइल्ड कार्ड राजीव के पास कई सारे अधिकार मौजूद हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rashmi Desai gets furious with Devoleena Bhattacharjee deception during the task both of them fought fiercely
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले अब बेहद करीब पहुंच चुका है। ऐसे में सभी सदस्य फिनाले में पहुंचने के लिए काफी जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में शो के अंदर नया ट्विस्ट लाने के लिए शो के मेकर्स ने घर से बेघर हुए राजीव अदातिया को एक बार फिर वाइल्ड कार्ड के तौर पर घर में एंट्री दी है। ऐसे में घर में बतौर वाइल्ड कार्ड राजीव के पास कई सारे अधिकार मौजूद हैं।

विज्ञापन

ऐसे में घर में आयोजित हुए टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान राजीव अपने इन्हीं पावर का इस्तेमाल करते नजर आए। दरअसल, टिकट 2 फिनाले टास्क के लिए 3 सदस्यों के नाम का चुनाव करना था। इस टास्क के लिए राजीव नॉन- वीआईपी सदस्यों में से किन्ही तीन लोगों को टास्क परफॉर्म करने के लिए नॉमिनेट कर सकते थे। ऐसे में अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए राजीव ने नॉन- वीआईपी कंटेस्टेंट्स में से निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश और रश्मि देसाई के नाम को नॉमिनेट किया।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rashmi Desai gets furious with Devoleena Bhattacharjee deception during the task both of them fought fiercely
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जैसा कि हर टास्क के दौरान हमेशा देखने को मिलता है टास्क करते हुए अक्सर घर वाले एक- दूसरे के खिलाफ ही हो जाते हैं। ऐसे में इस टास्क में भी रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी एक- दूसरे से भिड़ती नजर आईं। दरअसल, टास्क में दावेदार बने घर वालों को बारी-बारी से अपनी पोजीशन बचे हुए नॉन वीआईपी सदस्यों के साथ बदलनी करनी थी। इस दौरान रश्मि देवोलीना से कहती हैं कि मैं तुझे बुलाऊंगी अगर तेरा इरादा बदलता है तो मुझे बता देना।

 

Bigg Boss 15: Rashmi Desai gets furious with Devoleena Bhattacharjee deception during the task both of them fought fiercely
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रश्मि की इस बात पर देवोलीना सहमति जताती है। लेकिन जब देवोलीना की शिफ्ट करने की बारी आती है तो वह रश्मि की जगह अभिजीत को अपनी कुर्सी दे देती हैं। टास्क के दौरान देवोलीना एक बार फिर रश्मि का भरोसा तोड़ देती हैं, जिसके बाद गुस्से में रश्मि देवोलीना पर भड़क जाती हैं और देखते ही देखते दोनों के बीच जोरदार लड़ाई शुरू हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed