फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Rakesh Bapat gives green signal to the makers of the show will the actor be a part of this weekend show

Bigg Boss 15: राकेश बापट ने शो के मेकर्स को दिखाई हरी झंडी, क्या इस वीकएंड शो का हिस्सा बनेंगे अभिनेता?

Fri, 22 Oct 2021 01:30 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 22 Oct 2021 01:30 AM IST
सार

हाल ही में शो से डोनल बिष्ट और विधि पांड्या को बेघर कर दिया गया, जिसके बाद शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी है।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Rakesh Bapat gives green signal to the makers of the show will the actor be a part of this weekend show
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के मशहूर रियलिटी बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में बीते दिनों एक तरफ जहां जमकर लड़ाई- झगड़े देखने को मिले। तो वहीं शो में अचानक हुए डबल एलिमिनेशन ने दर्शकों को चौंका दिया। हाल ही में शो से डोनल बिष्ट और विधि पांड्या को बेघर कर दिया गया, जिसके बाद शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी है।

विज्ञापन

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुके एक्टर राकेश बापट को बिग बॉस 15 के घर में लाने की तैयारी की जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में राकेश की शो में जबरदस्त एंट्री हो सकती है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rakesh Bapat gives green signal to the makers of the show will the actor be a part of this weekend show
राकेश बापट और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश बापट और शमिता शेट्टी के कनेक्शन को बिग बॉस ऑटीटी में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इन दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। राकेश ने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि मैं शो के मेकर्स ने उन्हें इस शो के लिए अप्रोच किया था, लेकिन प्रोफेशनल रीजंस की वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बन सके।

Bigg Boss 15: Rakesh Bapat gives green signal to the makers of the show will the actor be a part of this weekend show
राकेश बापट और शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

वही, अब सामने आ रही खबरों के मुताबिक राकेश बापट ने आखिरकार मेकर्स को शो में शामिल होने के लिए हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद अब इस हफ्ते आयोजित होने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में अभिनेता की एंट्री हो सकती है। शो मे राकेश की एंट्री के साथ ही बिग बॉस के घर में एक और रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Rakesh Bapat gives green signal to the makers of the show will the actor be a part of this weekend show
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीजन शो की शुरुआत से ही दर्शकों को मायशा और इशांत सहगल की लव स्टोरी देखने को मिल रही है। वहीं, शो के तीसरे हफ्ते में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच भी नजदीकियां बढ़ती दिख रही है। ऐसे में राकेश बापट की शो में एंट्री काफी दिलचस्प साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed