फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Karan Kundrra gave heart to Tejashwi in front of everyone got a sandal hit in return

Bigg Boss 15 : करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को सबके सामने दिया दिल, बदले में मिली चप्पल की मार

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Karan Kundrra gave heart to Tejashwi in front of everyone got a sandal hit in return
करण कुंद्रा,तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में रविवार को प्रसारित हुए वीकएंड का वार एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह। शो में पहुंचे बादशाह ने सलमान खान के साथ ढे़र सारी मस्ती भी की। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ सलमान को रैपिंग सिखाई बल्कि सलमान से एक्टिंग स्किल्स भी सीखे। 

विज्ञापन

इसके साथ ही वह घरवालों से मिलने घर के अंदर भी पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घर के सदस्यों को एक मजेदार टास्क भी करने को दिया। इस टास्क में बादशाह की तरफ से घरवालों के लिए कुछ दिलचस्प गिफ्ट दिए गए। हालांकि, यह गिफ्ट उनके लिए नहीं बल्कि घरवालों की तरफ से घर के अन्य सदस्यों के लिए थे।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Karan Kundrra gave heart to Tejashwi in front of everyone got a sandal hit in return
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

इसके तहत घरवालों को दिए गए इस गिफ्ट के डब्बे को खोलना था और डब्बे में रखे तोहफे को अपने पसंद के किसी साथी कंटेस्टेंट्स को देना था। इस क्रम में जब करण कुंद्रा अपनी बारी में गिफ्ट खोलने आए तो उनकी डब्बे में से एक लाल रंग का दिल के आकर का पिलो निकला। 

Bigg Boss 15: Karan Kundrra gave heart to Tejashwi in front of everyone got a sandal hit in return
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

करण के हाथ में इस तोहफे को देख सभी समझ गए कि वह यह पिलो किसे गिफ्ट करेंगे। बस फिर क्या था सबकी उम्मीदों के मुताबिक करण ने यह गिफ्ट शो में उनकी खास दोस्त तेजस्वी दिया। गिफ्ट देते हुए करण ने कहा कि उन्हें तेजस्वी काफी पसंद है क्योंकि वह शुरू से लेकर अब तक शो एक जैसी ही हैं। उनकी यह क्वालिटी उन्हें अच्छी लगती है।

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Karan Kundrra gave heart to Tejashwi in front of everyone got a sandal hit in return
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, करण कुंद्रा को इस रोमांटिक गिफ्टे के बदले काफी हैरान करने वाला जवाब मिला। दरअसल, करण के हाथ में पिलो देखते ही तेजस्वी उन्हें ‘ना ना’ का इशारा कर रही थी। लेकिन, जब करण ने तेजस्वी को गिफ्ट दिया तो उन्होंने इसे रख लिया। इसके बाद जब बादशाह ने तेजस्वी से पूछा कि करण से यह प्यारा तोहफा पाकर उन्हें कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि करण कुंद्रा को उन्हें चप्पल मारने का मन कर रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथ में रखी चप्पल भी उन्हें मारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed