फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Fans angry with Karan Kundra for calling Umar Riaz a donkey trolled on social media

Bigg Boss 15: उमर रियाज को गधा कहने पर करण कुंद्रा से नाराज हुए फैंस, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Fri, 29 Oct 2021 01:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 29 Oct 2021 01:09 AM IST
सार

उमर रियाज का इस तरह मजाक उड़ाना फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया यूजर्स ने करण कुंद्रा को जमकर खरी- खोटी सुना डाली।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans angry with Karan Kundra for calling Umar Riaz a donkey trolled on social media
उमर रियाज, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरू होते ही शो के सदस्य दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। एक तरफ जहां शो में कुछ प्यारभरे पल देखने को मिल रहे हैं। तो कहीं कुछ सदस्यों के बीच जोरदार लड़ाई और मन मुटाव हो रहा है। शो के बीते कुछ एपिसोड्स में सभी कंटेस्टेंट्स घर का अगला कैप्टन चुनने के लिए टास्क करते नजर आए। हालांकि, टास्क के किसी भी टीम की जीत नहीं होने पर यह टास्क ड्रॉ हो गया।

विज्ञापन

कैप्टैंसी के लिए हुए इस टास्क में करण कुंद्रा और शमिता शेट्टी संचालक की भूमिका निभाते दिखाई दिए। इस टास्क में दोनों टीम एक- एक कर गार्डन एरिया में बने एल्फाबेट्स में खड़े हुई। जिसके बाद विरोधी टीम के सदस्यों को एल्फाबेट्स में बैठे लोगों को बाहर निकालना था। इस टास्क को सबसे पहले उमर रियाज की टीम ने किया। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Fans angry with Karan Kundra for calling Umar Riaz a donkey trolled on social media
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जिसके बाद विरोधी टीम के सदस्य उमर और उनकी टीम के अन्य सदस्यों को अपनी जगह से हटाने के लिए उन्हें अलग- अलग तरीकों से परेशान करते दिखाई दिए। इस दौरान उमर रियाज को जमकर टॉर्चर किया गया। विरोधी टीम ने उनको जोकर तक बना डाला। ऐसे में करण कुंद्रा उमर रियाज की इस हालत का मजाक बनाते नजर आए। करण ने शमिता शेट्टी से कहा कि उमर रियाज इसी लायक है। उमर तो एक गधा है।

Bigg Boss 15: Fans angry with Karan Kundra for calling Umar Riaz a donkey trolled on social media
करण कुंद्रा - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

उमर रियाज का इस तरह मजाक उड़ाना फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने करण कुंद्रा को जमकर खरी- खोटी सुना डाली। एक फैन ने भड़कते हुए लिखा, करण कुंद्रा शमिता शेट्टी को भड़काने की कोशिश कर रहा है। मेकर्स को ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।
 


 

 

विज्ञापन

वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, बिग बॉस मेकर्स उमर को शो में जगह नहीं दे रहे हैं। वह करण कुंद्रा को सपोर्ट कर रहे हैं जो अपने गेम के लिए उमर की इमेज खराब कर रहा है। 
 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed