वीकेंड पर बिग बॉस में 'अलग 6' का जलवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'बिग बॉस 6' को 'अलग 6' बनाने के लिए मड हाउस में बिग बॉस के पडोसियों के रूप में पडोसी नंबर वन कास्टिंग डायरेक्टर और इमेज कंसलटेंट इमाम सिद्की और बिग बॉस के घर से पहले सप्ताह बाहर हुए दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ को भेजा गया। इन दोनों को ही अंदाजा नहीं था कि इन्हें बिग बॉस के घर में नहीं बल्कि उनके पडोसी घर मड हाउस में जाना है।
वहीं बिग बॉस के एक ओर फैसले से सब हैरान रह गए। जिसके तहत शनिवार को बिग बॉस के घर से बेघर हुई आश्का को गेम खेलने का एक मौका दिया गया जिसमें आश्का को बिग बॉस के दूसरे घर यानी मड हाउस में भेजा गया।
वहीं ऐसा लग रहा था कि घर से बेघर हुए सदस्यों को मड हाउस में रखा गया है तो करिश्मा को भी मड हाउस में रखा जाएगा। जबकि ऐसा हुआ नहीं, करिश्मा की बिग बॉस में वापसी करते हुए उन्हें मड हाउस ना भेजकर बिग बॉस के घर में भेजा गया।
बिग बॉस में इस बार राजीव को ढाई दिन का कैप्टन बनाकर नॉमिनेशन डिस्कस करने की सजा देते हुए उन्हें कैप्टन के पद से हटाकर सना को कैप्टन बना दिया गया। इसके साथ ही बिग बॉस ने घरवालों की मानसिक स्थिति का जायजा लेते हुए नॉमिनेशन स्पेशल एपीसोड में नॉमिनेशन खुले आम सबके सामने करवाए जिसे बिग बॉस के पडोसी यानी मड हाउस के सदस्यों ने भी देखा।
नॉमिनेशन एपीसोड के बाद बिग बॉस के घर में इस बार सपना, वृजेश, राजीव और मिंक को नॉमिनेट किया गया।
बिग बॉस ने मड हाउस और बिग बॉस के घर की हलचल दिखाकर दर्शकों में बिग बॉस को लेकर एक कन्फ्यूजन और क्रेज पैदा कर दिया है। अब देखना होगा कि बिग बॉस का ये कदम घरवालों के लिए कितनी मुसीबतें और खुशहाली लेकर आता है।