{"_id":"afcf9466-280b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"big-boss-6-5th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 6 के घर में मेजर साहब की सेना ने किया कमाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 6 के घर में मेजर साहब की सेना ने किया कमाल
अनुराधा गोयल
Updated Tue, 06 Nov 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बिग बॉस ने सुबह-सुबह 6 बजे एक लक्जरी टास्क दिया जिसमें बिग बॉस के घर को मिलिट्री कैंप में बदला गया। सिद्धू इस टास्क में मेजर साहब बने और संपत बनी मैस की इंचार्ज। तय हुआ कि सभी जवानों को अपनी वेशभूषा में रहना जरूरी है। आशका घर की कैप्टन है तो उनको इस कार्य में हिस्सेदारी नहीं देनी। इस सेना के कैप्टन निकेतन है और वृजेश को सूबेदार बनाया गया। सुबह-सुबह ही मेजर साहब की सेना काम में लग गई।
विज्ञापन
वृजेश का हुआ कोर्ट मार्शल
वृजेश ने जवानों को भड़काया और नारा बनाया 'दिल्ली अभी दूर है मेजर हमारा क्रूर है।' लेकिन सिद्धू ने वृजेश की सुनी नहीं और वृजेश को दंड दे दिया। सिद्धू ने कहा कि मुझे मेरी सेना में साजिश नहीं चाहिए। सिद्धू ने वृजेश का कोर्ट मार्शल कर दिया और उसे किसी से बात करने की आजादी नहीं दी। वहीं सभी लड़कियां भी वृजेश के खिलाफ हो गई। मेजर ने वृजेश को गार्डन में सोने की सजा भी दी।
विज्ञापन
घर में हुआ मैन हंट शो
बिग बॉस ने घर के पुरूषों को एक कार्य सौंपा जिनमें पुरूषों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। प्रतियोगिता में जीतने वाले पुरूष को गार्नियर मैन परफॉर्मर ऑफ द हाउस का खिताब मिलना था। इसमें तीन राउंड होने थे। पहले में महिला जजों के सामने पुरूषों को आकर्षक लगना था , दूसरे राउंड में चुस्ती, फुर्ती और क्षमता दिखानी थी। तीसरे में सवाल जवाब का राउंड था। उर्वशी सबका स्कोर लिखेंगी। आखिर कार राजीव और सिद्धू पाजी को लास्ट राउंड में हराकर निकेतन इस खेल में विजयी रहे।
विज्ञापन
29वें दिन और क्या-क्या हुआ खास
- बिग बॉस के घर में मिंक के बर्थडे की धून बजी। सभी ने मिंक को बर्थडे विश किया और घर की सैर करवाई।
- बिग बॉस ने वृजेश को गुप्त कार्य दिया कि मेजर की जगह वृजेश या किसी और को लेनी होगी।
- सेना के साथ बतौर जवान प्रैक्टिस करते हुए सना गिर गई।
- आखिरकार वृजेश को मेजर साहब की माफी मिल गई और घर में शांति का माहौल छा गया।