फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Big Boss 6 5th November

बिग बॉस 6 के घर में मेजर साहब की सेना ने किया कमाल

Tue, 06 Nov 2012 05:45 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Tue, 06 Nov 2012 05:45 PM IST
विज्ञापन
Big Boss 6 5th November

इस बार बिग बॉस ने सुबह-सुबह 6 बजे एक लक्जरी टास्क दिया जिसमें बिग बॉस के घर को मिलिट्री कैंप में बदला गया। सिद्धू इस टास्क में मेजर साहब बने और संपत बनी मैस की इंचार्ज। तय हुआ कि सभी जवानों को अपनी वेशभूषा में रहना जरूरी है। आशका घर की कैप्टन है तो उनको इस कार्य में हिस्सेदारी नहीं देनी। इस सेना के कैप्टन निकेतन है और वृजेश को सूबेदार बनाया गया। सुबह-सुबह ही मेजर साहब की सेना काम में लग गई।

विज्ञापन


वृजेश का हुआ कोर्ट मार्शल
वृजेश ने जवानों को भड़काया और नारा बनाया 'दिल्ली अभी दूर है मेजर हमारा क्रूर है।' लेकिन सिद्धू ने वृजेश की सुनी नहीं और वृजेश को दंड दे दिया। सिद्धू ने कहा कि मुझे मेरी सेना में साजिश नहीं चाहिए। सिद्धू ने वृजेश का कोर्ट मार्शल कर दिया और उसे किसी से बात करने की आजादी नहीं दी। वहीं सभी लड़कियां भी वृजेश के खिलाफ हो गई। मेजर ने वृजेश को गार्डन में सोने की सजा भी दी।
विज्ञापन


घर में हुआ मैन हंट शो
बिग बॉस ने घर के पुरूषों को एक कार्य सौंपा जिनमें पुरूषों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था। प्रतियोगिता में जीतने वाले पुरूष को गार्नियर मैन परफॉर्मर ऑफ द हाउस का खिताब मिलना था। इसमें तीन राउंड होने थे। पहले में महिला जजों के सामने पुरूषों को आकर्षक लगना था , दूसरे राउंड में चुस्ती, फुर्ती और क्षमता दिखानी थी। तीसरे में सवाल जवाब का राउंड था। उर्वशी सबका स्कोर लिखेंगी। आखिर कार राजीव और सिद्धू पाजी को लास्ट राउंड में हराकर निकेतन इस खेल में विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


29वें दिन और क्या-क्या हुआ खास
  • बिग बॉस के घर में मिंक के बर्थडे की धून बजी। सभी ने मिंक को बर्थडे विश किया और घर की सैर करवाई।
  • बिग बॉस ने वृजेश को गुप्त कार्य दिया कि मेजर की जगह वृजेश या किसी और को लेनी होगी।
  • सेना के साथ बतौर जवान प्रैक्टिस करते हुए सना गिर गई।
  • आखिरकार वृजेश को मेजर साहब की माफी मिल गई और घर में शांति का माहौल छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed