Bigg Boss 16: शेफाली जरीवाला ने बिग बॉस के इस सीजन का बताया बोरिंग, शो के इस पॉपुलर सदस्य के लिए कही यह बात
हाल ही में शो के बारे में मीडिया से बात करते हुए शेफाली जरीवाला ने इस सीजन शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट के बारे में बात की। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान बिग बॉस के इस सीजन को बोरिंग तक बता डाला।
विस्तार
टेलीविजन का बहुचर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन लगातार लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है। दरअसल बिग बॉस 16 में लोगों को हर दिन कुछ न कुछ नया और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। हालांकि घरवालों की हरकतों की वजह से कई बार उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ रहा है। दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर बिग बॉस के नए सीजन में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स की हरकतों पर अपनी नाराजगी जताते नजर आते हैं।
इसी बीच मनोरंजन जगत की अभिनेत्री और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाला ने भी बिग बॉस के नए सीजन पर अपनी टिप्पणी दी है। हाल ही में शो के बारे में मीडिया से बात करते हुए शेफाली जरीवाला ने इस सीजन शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट के बारे में बात की। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान बिग बॉस के इस सीजन को बोरिंग तक बता डाला।
Bigg Boss 16: करण जौहर ने निमृत कौर को दिखाया आइना, एक्ट्रेस की कैप्टेंसी पर उठाए सवाल
एक बातचीत के दौरान शेफाली ने कहा कि बिग बॉस का इस बार का सीजन थोड़ा बोरिंग लग रहा है। इस दौरान अब्दु रोजिक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह बेहद प्यारे हैं और इस सीजन अब्दु ही एक ऐसे सदस्य हैं, जो सबसे ज्यादा लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि शो में जब कोई भी अब्दु रोजिक को गले लगाता है या उन्हें किस करता है तो मुझे बहुत गुस्सा आता है।
Bigg Boss 16: बिग बॉस को धमकी देकर बुरी फंसी गोरी नागोरी, करण जौहर ने जमकर लगाई फटकार
बता दें कि बिग बॉस के नए सीजन में तजाकिस्तान के अब्दु रोजिक बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। अब्दु शुरू से ही इस शो के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें ना सिर्फ दर्शक बल्कि कई सेलिब्रिटीज और घर के सदस्य भी काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये खबरें सामने आ रही है कि अब्दु जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
Suhana Khan: बेटी के फोटो पर शाहरुख ने कमेंट कर पूछा- क्या यह साड़ी तुमने बांधी है? मिला यह मजेदार जवाब