फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bade Achhe Lagte Hain Fame Actor Nakuul Mehta And Disha Parmar Will Appear In New Show Soon

Nakul-Disha: नकुल मेहता और दिशा परमार के फैंस के लिए खुशखबरी, इस शो से टीवी पर फिर करेंगे वापसी

Fri, 28 Apr 2023 01:40 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 01:40 PM IST
सार

नकुल मेहता और दिशा परमार एक दूसरे शो में एक साथ एंट्री लेंगे। जहां पर उनकी एक अलग लव स्टोरी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hain Fame Actor Nakuul Mehta And Disha Parmar Will Appear In New Show Soon
नकुल मेहता- दिशा परमार - फोटो : social media

विस्तार

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर नकुल मेहता बीते दिनों अपने शो बड़े अच्छे लगते हैं को लेकर चर्चा में थे। इस शो में एक्टर के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस दिशा परमार नजर आईं थी। शो में दोनों को खूब प्यार मिला था। हालांकि इस दौरान सीरियल में लीप आ गया है और दोनों कलाकारों ने शो को छोड़ दिया था। इसके बाद से इनके फैंस को दोनों के साथ आने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि दिशा और नकुल की जोड़ी एक बार फिर से साथ नजर आने वाली है। 

विज्ञापन

Bade Achhe Lagte Hain Fame Actor Nakuul Mehta And Disha Parmar Will Appear In New Show Soon
नकुल मेहता- दिशा परमार - फोटो : social media

नकुल और दिशा एक बार फिर साथ आएंगे नजर 
जैसा कि सभी जानते हैं दोनों कलाकारों ने अपने टीवी करियर की शुरुआत शो प्यार का दर्द है, से की थी। इस शो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। वहीं, दोनों स्टार्स को शो बड़े अच्छे लगते हैं में भी खूब सराहा गया था, जिसके चलते मेकर्स ने दोनों के साथ एक और शो बनाने के फैसला लिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक बड़े अच्छे का ट्रैक जल्द ही समाप्त होने जा रहा है, जिसके बाद नकुल और दिशा एक दूसरे शो में एक साथ एंट्री लेंगे। जहां पर उनकी एक अलग लव स्टोरी दिखाई जाएगी। हालांकि इस शो को लेकर नाम डिसाइड नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही ऑफिशियल घोषणा की जाएगी और इसका प्रोमो भी रिलीज किया जाएगा। 

Chittibabu- Samantha: सामंथा के कानों के बाल वाले मजाक पर चिट्टीबाबू का पलटवार, निर्माता ने कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Bade Achhe Lagte Hain Fame Actor Nakuul Mehta And Disha Parmar Will Appear In New Show Soon
नकुल मेहता- दिशा परमार - फोटो : social media

इस कारण से छोड़ा था शो
जैसा कि दिशा और नकुल ने इस शो के बीच में छोड़ दिया था, क्योंकि वह अपने पुराने किरदारों को निभाते निभाते बोर हो गए थे। हालांकि दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर से साथ लाने का प्लान बनाया जा रहा है। वहीं, बीते दिनों एक्टर नकुल ने बताया था कि वह कुछ प्रोजेक्ट्स पर फिलहाल काम कर रहे हैं। 

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की मौत से सूरज पंचोली के बरी होने तक, टाइमलाइन में समझें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed