फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bad elements in bigg boss house sampat

बुराई के अलावा बिग बॉस में कुछ नहीं: संपत

Mon, 12 Nov 2012 02:14 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 12 Nov 2012 02:14 PM IST
विज्ञापन
bad elements in bigg boss house sampat

गुलाबी गैंग की लीडर संपत पाल ने बिग बास सीजन-6 से बाहर आने के बाद कहा कि बिग बास में जाने का अनुभव अच्छा नहीं रहा। उन्होंने बिग बास को खरा-खोटा सुनाया लेकिन सलमान खान की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सलमान ने जल्द ही चित्रकूट आने का वादा किया है। बिग बॉस में वही दिखाया जाता है, जो मसालेदार और चटपटा होता है।

विज्ञापन


संपत पाल ने बताया कि बिग बॉस में सभी गेम खेलते हैं। वहां पर सब बनावटी है और कांट-छांटकर दिखाया जाता है। उन्होंने कहा जो अंदर होता है, वह पूरा नहीं दिखाया गया है। बुंदेलखंड और अन्य
विज्ञापन

महत्वपूर्ण विषयों पर कही गई उनकी बातों को नहीं दिखाया गया। उन्होंने कहा कि चैनल वाले उनको दो दिन पता नहीं क्यों रोके हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह दुबारा बिग बास के घर जाना चाहेंगी। इस पर वह बोली कि वह यह साबित करना चाहती हैं कि वह जीत सकती हैं, बशर्ते सही खेल खेला जाए। यही साबित करने के लिए वे दुबारा जाना चाहती हैं। शायद वाइल्ड कार्ड इंट्री के जरिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे पर झूठ बोलने के मामले में संपत ने कहा कि सपना ने उनके भावावेश में कही बातों की आड़ लेकर उनको बाहर करने का मन बना लिया था। उन्होंने झूठ इसलिए बोला कि वह अपना गेम खुद खेलना चाहती थीं जबकि सपना उन्हें बिग बॉस से बाहर कराना चाहती थी। सपना नाटकबाज है। वह चुनाव को लेकर और घर की याद आने की वजह से रो पड़ीं थीं। बिग बॉस ने समझाया था कि मजाक नहीं होगा
तो गेम खत्म हो जाएगा। यह पार्लियामेंट का चुनाव तो है नहीं। यहां जीते को हराएं और हारे को जिताएं तभी गेम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed