फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   avneet kaur Watch india new zealand match in dubai clapped for cricket cheer up video goes viral

Avneet Kaur: अवनीत कौर ने दुबई में देखा भारत-न्यूजीलैंड का मैच, क्रिकेटर्स को चीयर अप करती नजर आईं अभिनेत्री

Sun, 02 Mar 2025 11:33 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 02 Mar 2025 11:33 PM IST
सार

Avneet Kaur India-New Zealand Match: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी दुबई के खास वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें वह भारत-न्यूजीलैंड का मैच देखती नजर आ रही हैं और क्रिकेटर्स को चीयर अप करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
avneet kaur Watch india new zealand match in dubai clapped for cricket cheer up video goes viral
अवनीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@avneetkaur_13, एक्स

विस्तार

अवनीत कौर ने टीवी जगत के बाद बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अवनीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने कई वीडियोज शेयर किए हैं, जो दुबई में भारत-न्यूजीलैंड के मैच के दौरान के हैं, जो अब प्रशंसकों के बीच तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

 

अवनीत कौर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए भारत-न्यूजीलैंड के वीडियोज
अवनीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर व्हाइट रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में वीडियो शेयर किया। दरअसल, यह सभी वीडियोज दुबई में हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान के हैं। पहला वीडियो मैच ग्राउंड का है, जिसमें भारत-न्यूजीलैंड का मैच पिच साफ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के ऊपर अवनीत ने लिखा है मैच डे। दूसरा वीडियो स्टेडिम की एंट्री का है। तीसरे वीडियो में अवनीर क्लैप करती नजर आ रही हैं। उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। अवनीत के इस तीसरे वीडियो पर लिखा है कैमरामैन को पता है उसकी ड्यूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा वीडियो सबसे खास
अवनीत कौर की इंस्टाग्राम स्टोरी पर चौथा वीडियो सबसे खास है, जिसमें अवनीत का अलिगेंट व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में लुक बेहद खास नजर आ रहा है। इस लुक के साथ अवनीत ने ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए हैं और कैमरे के सामने खुद को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बाकी के दो और वीडियोज में अवनीत खुद को मोबाइल के कैमरे में खुद को निहारती नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Avneet kaur (@hifza._editz)


विज्ञापन

अवनीत कौर का करियर
अवनीत कौर ने एक प्रतियोगी के रूप में डांस इंडिया डांस लील मास्टर्स के साथ अपना करियर शुरू किया था। अवनीत ने 'मेरी मां' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। अवनीत ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के पांचवें सीजन में भाग लिया। 2012 में, वह सावित्री में युवा राजकुमारी दमयंती के रूप में नजर आईं। अवनीत ने टीवी के अलावा फिल्मों में भी अभिनय किया है। रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी में अवनीत ने मीरा की भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:
Chhaava Box office collection: तीसरे रविवार छावा ने तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, जवान और बाहुबली को भी पछाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed