फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Armaan kohli drugs case Mumbai court dismisses bail application of actor

ड्रग्स केस: जेल में ही रहेंगे अरमान कोहली, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Sat, 04 Sep 2021 05:39 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 04 Sep 2021 05:39 PM IST
सार

  • न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे अरमान कोहली
  • मुंबई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
  • एनसीबी छापे में अभिनेता के घर से बरामद हुआ था ड्रग्स

विज्ञापन
Armaan kohli drugs case Mumbai court dismisses bail application of actor
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए गए अभिनेता अरमान कोहली की जमानत याचिका मुंबई कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि कुछ दिनों पहले एनसीबी ने अरमान कोहली के घर पर छापा मारा था जहां से उन्होंने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। इसके बाद से उन्हें ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान के घर से कोकेन बरामद हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि जो कोकेन उनके घर से बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने के लिए जुटी है कि कैसे ये कोकेन मुंबई तक पहुंची।

विज्ञापन

 

इसके बाद से अरमान कोहली को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था और अब कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2018 में अरमान को आबकारी विभाग ने 41 बोतल स्कॉच व्हिस्की रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मालूम हो कि कानून घर में शराब की 12 बोतल रखने की इजाजत देता है, लेकिन अरमान के पास 41 से ज्यादा बोतलें थीं और उनमें से ज्यादातर विदेशी ब्रांड की थीं।
विज्ञापन


बीते साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी लगातार बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों पर कार्रवाई कर रही है। अरमान के अलावा एनसीबी के रडार पर कई और कलाकार भी हैं। एनसीबी बॉलीवुड के कई ए ग्रेड कलाकारों से इस पर पूछताछ कर चुकी है। इसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती शामिल हैं। एनसीबी ने एक टीवी कलाकार गौरव दीक्षित को भी ड्रग्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed