फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ankita Lokhande share a photo of her new home with husband vicky jain, will shift soon

Ankita Lokhande-Vicky Jain: अब घर जमाई बनकर नहीं रहेंगे विक्की, अंकिता ने शेयर की अपने नए घर की तस्वीर

Tue, 29 Mar 2022 12:47 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 29 Mar 2022 12:47 AM IST
सार

अभी कुछ दिनों पहले ही विक्की जैन ने बताया था कि वह अंकिता के साथ उनके घर में घर जमाई बनकर रह रहे हैं। इसी बीच अंकिता ने अपने नए घर की एक फोटो शेयर की, जिसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
Ankita Lokhande share a photo of her new home with husband vicky jain, will shift soon
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : Instagram

विस्तार

टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बिजनेसमैन विक्की जैन से 14 दिसंबर 2021 को शादी की थी। अभी कुछ दिनों पहले ही विक्की जैन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह दो साल से अंकिता के साथ उनके घर में घर जमाई बनकर रह रहे हैं और जल्द ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। इसी बीच अंकिता ने अपने नए घर की एक फोटो शेयर की, जिसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा।

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फोटो साझा करती रहती हैं। अभी उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह विक्की जैन के साथ अपने नए घर की बालकनी में खड़ी है। इस बालकनी से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा भी दिखने को मिल रहा है। इस दौरान दोनों बालकनी में एक दूसरे का हाथ पकड़कर पोज देते नजर आ रहे हैं। इसमें अंकिता ऑरेंज कलर के सलवार सूट में हैं तो, वहीं विक्की ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ankita Lokhande share a photo of her new home with husband vicky jain, will shift soon
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : social media

अंकिता ने अपने इस फोटो के साथ बस एक घर और दिल का इमोजी लगाया है और लिखा है जल्द। अंकिता के इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ ही दोस्त भी उन्हें नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। कपल के पोस्ट पर मोनालिसा ने लिखा कि वाह…ग्रैंड पार्टी का इंतजार है। इसके साथ ही माही विज ने लिखा कि आपके सपने। इसके साथ ही कई सितारों ने इस फोटो पर कमेंट किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

 

विज्ञापन

आपको बता दें कि विक्की और अंकिता ने दो साल पहले ही नया घर ले लिया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वह काम पूरा न होने की वजह से अपने घर में शिफ्ट नहीं हो पाए थे। अब जल्द ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। वहीं, इस समय दोनों स्टार प्सल के 'स्मार्ड जोड़ी' शो में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed