फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati starts airing on August 23 Sony Tv

Kaun Banega Crorepati KBC 13: जानें कब और कितने बजे से आएगा अमिताभ बच्चन का शो ‘केबीसी’, सोनी टीवी ने जारी किया शेड्यूल

Wed, 11 Aug 2021 12:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 11 Aug 2021 12:51 PM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (KBC) इसी महीने के अंत में शुरू होने वाला है।
  • सोनी टीवी ने इंस्टागाम पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।
  • कौन बनेगा करोड़पति 23 अगस्त 2021 से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati starts airing on August 23 Sony Tv
KBC - फोटो : TWITTER- @SrBachchan

विस्तार

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (KBC) इसी महीने के अंत में शुरू होने वाला है। सोनी टीवी ने इंस्टागाम पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। इतना ही नहीं शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी इस खुशी में एक पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन


इस दिन से ऑन एयर होगा केबीसी
कौन बनेगा करोड़पति 23 अगस्त 2021 से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा। ये शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। 

इस तरह हो रहा प्रमोशन
इस बार टीवी पर इसके विज्ञापन का नया तरीका निकाला गया है। मशहूर फिल्मकार नितेश तिवारी ने केबीसी को प्रमोट करने के लिए तीन शॉर्ट फिल्म बनाई है। जिसमें अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी लीड रोल में हैं। इस बार 'केबीसी 13' की टैगलाइन है-सवाल जो भी हो, जवाब आप ही हो।'

विज्ञापन

केबीसी का यह 13वां सीजन है, सन 2000 में तीन जुलाई को स्टार प्लस पर अमिताभ बच्चन की ही मेजबानी में 'कौन बनेगा करोड़पति' का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। तब से लेकर अब तक केबीसी काफी आगे बढ़ चुका है और कई लोगों की किस्मत बदल चुका है।


बता दें कि कोरोना के माहौल को देखते हुए इस बार के फॉर्मेट में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। लाइफलाइन में से ऑडियंस पोल हटा दिया गया है। हालांकि मेकर्स इस सीजन को बाकी सीजन की तरह ही मजेदार बनाने की कोशिश में हैं। 10 मई से शो के रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे जिसमें अमिताभ अब तक कई सवाल पूछ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed