इस शो का हिस्सा बनेंगे अक्षय आनंद, आम नागरिक बनकर ले रहे हैं सेना का अनुभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के मशहूर अभिनेता अक्षय आनंद जल्द शुरू होने वाले टीवी के लोकप्रिय शो 'एक दूजे के वास्ते' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। उन्हें इस शो में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए चुना गया है। वह इस शो के मुख्य कलाकार श्रवण (मोहित कुमार) के पिता देवराज मल्होत्रा का किरदार निभाएंगे।
उनका किरदार एक स्मार्ट, सख्त और महत्वाकांक्षी व्यक्ति का है। वो समाज के एक सम्मानित व्यक्ति और एक संपूर्ण पारिवारिक आदमी हैं। अपने बेटे के मामले में वे काफी सख्त इंसान हैं। वो आर्मी के उन परिवारों से प्रेरित हैं, जिनके बीच वो रह रहे हैं। इसलिए वो अपने बेटे को भी अनुशासित बनाना चाहते हैं। हालांकि वो एक सिविलियन हैं, लेकिन उन्हें कैंट एरिया में रहने का वेतन मिलता है, क्योंकि उनकी कंपनी भारतीय सेना के लिए हथियार बनाती है। कर्नल विजय तिवारी [सुमन (कनिका कपूर) के पिता] उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं।
अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, 'एक दूजे के वास्ते 2, एक खूबसूरत कहानी है और जब मैंने इसकी पटकथा सुनी तो मैं इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित था। मेरा किरदार एक आम नागरिक का है, जिसकी जिंदगी सेना के लोगों के साथ गुजर रही है। इस शो के जरिए मुझे सेना के रहन-सहन का अनुभव करने का मौका मिल रहा है, जो अपने आप में एक बड़ा अवसर है। एक अभिनेता के रूप में मैं इस किरदार को मजे से जी रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को भी मेरा यह किरदार पसंद आएगा।'
पहले सीजन के सुपरहिट होने के बाद धारावाहिक 'एक दूजे के वास्ते' के निर्माता इसके दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं। स्टूडियो नेक्स्ट के निर्माण में बन रहे इस शो में दो उभरते कलाकार; मोहित कुमार और कनिका कपूर, क्रमशः श्रवण और सुमन की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित 'एक दूजे के वास्ते 2' एक प्रेम कहानी है, जिसमें आज के दौर की झलक देखने को मिलेगी। इस शो की कहानी यह बताती है कि जब किसी रिश्ते में गलतफहमी हो जाती है तो कैसे क्षमा का अभाव और अहंकार इस रिश्ते को खत्म कर देता है।
पढ़ें: जावेद अख्तर ने सुनाई खुशखबरी, शबाना की जल्द होगी घरवापसी