फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya

Actress Body Shamed: दुबले-पतले शरीरी के चलते ट्रोल हो चुकी हैं ये TV अभिनेत्रियां, मिल चुकी है खाने की सलाह

Sun, 24 Sep 2023 11:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 24 Sep 2023 11:38 PM IST
सार

सिर्फ मोटापे के लिए ही नहीं कई ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जिन्हें स्लिम फिगर के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ी हैं।

विज्ञापन
Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya
एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉडी शेमिंग सिनेमा जगत का एक अभिंग अंग है। यूं तो अभिनेत्रियों को यहां अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए तरह-तरह की सलाह दी जाती हैं, लेकिन अगर वह ज्यादा पतली हों तो भी उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जाता है। जी हां, सिर्फ मोटापे के लिए ही नहीं कई अभिनेत्रियों को उनके स्लिम फिगर के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं। हम यूं कह सकते हैं कि नेटिजन्स को कैसे भी शांति नहीं है...वे लोग अभिनेत्रियों को ट्रोल करने के बहाने तलाशते हैं। आज हम आपको ऐसी टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें ट्रोल्स माचिस की तीली से लेकर कंकाल तक बुला चुके हैं...

विज्ञापन

Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya
अनेरी वजानी - फोटो : social media
अनेरी वजानी
'अनुपमा' में मुक्कू का किरदार निभाकर सुर्खियों में आई अभिनेत्री अनेरी वजानी अक्सर दुबली-पतली होने के कारण काफी ट्रोल होती रहती हैं। वह जब भी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तभी उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है। एक बार बिकिनी फोटो पर अनेरी को ट्रोल्स ने कंकाल कहकर उनका मजाक उड़ाया था। इतना ही नहीं लोगों ने उन्हें खाने की सलाह भी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya
प्रणाली राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रणाली राठौड़
 'ये रिश्ता क्या कहलाता' में अक्षरा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री प्रणाली राठौड़ को बहुत पतली होने के लिए ट्रोल किया गया था। उन्हें सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट्स करते हैं, लेकिन वह किसी पर ध्यान दिए बिना आगे बढ़ती रहती हैं।
विज्ञापन

Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
शिवांगी जोशी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से स्टार बनीं शिवांगी जोशी को यूं तो घर-घर में खूब प्यार मिलता है। लेकिन खूबसूरत होने के बाद भी वह अपनी बॉडी को लेकर वह भी ट्रोलिंग झेल चुकी हैं। शिवांगी का पतलापन उनकी जान का दुश्मन बन बैठा था। नेटिजन्स का मानना है कि उनके हद से ज्यादा पतले होने की वजह से इंडियन आउटफिट्स उन पर अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में कईं यूजर्स अभिनेत्री को खाने-पीने की सलाह देकर ट्रोल करते रहते हैं।

Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya
सनाया ईरानी - फोटो : Social Media
सनाया ईरानी
टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिने जाने वाली सनाया ईरानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उनके पीछे भी ट्रोल्स हाथ धोकर पीछे पड़ गए थे। ट्रोल कभी उन्ही माचिस की तीली कहते हैं तो कभी उन्हें खाने ही सलाह देते नजर आते हैं।

Actress Who gets Body shamed for Skinny body Figure trolled by netizens Aneri Vajani Pranali Rathod Sanaya
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चाहर चौधरी
'बिग बॉस 16' से लोगों के बीच प्रसिद्धि पाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यूं तो एक्ट्रेस बहुत फिट नजर आती हैं, लेकिन नेटिजन्स को उनकी यह बॉडी भी कुछ खास पसंद नहीं है। प्रियंका को उनकी हद से ज्यादा पतली फिगर के लिए अक्सर ट्रोल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed