फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actress Ankita Lokhande father Shashikant Lokhande Passed Away Know Details here

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे का निधन, 68 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sat, 12 Aug 2023 07:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 12 Aug 2023 07:16 PM IST
सार

अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं। सोशल मीडिया वह अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। 

विज्ञापन
Actress Ankita Lokhande father Shashikant Lokhande Passed Away Know Details here
अंकिता लोखंडे अपने माता-पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंकिता लोखंडे के पिता शशिकांत लोखंडे ने शनिवार (12 अगस्त) को निधन हो गया।  वह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। वह 68 वर्ष के थे। फिलहाल, उनकी मृत्यु का कारण अभी पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार 13 अगस्त को सुबह 11 बजे ओशिवारा श्मशान घाट में होगा। हालांकि, अंकिता या उनके पति विक्की जैन की ओर से निधन को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Mandap Trailer: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, बंदूक ताने दमदार भूमिका में दिखी आम्रपाली

विज्ञापन

सदमे में अंकिता लोखंडे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पार्थिव शरीर को टरफेस अपार्टमेंट में रखा गया है। बता दें कि अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं। सोशल मीडिया वह अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो पिता के निधन से अंकिता गहरे सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अंकिता का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखता है। उनके पिता पेशे से बैंकर थे। 
OMG 2: 'ओएमजी 2' को लेकर राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत की घोषणा, अक्षय कुमार को थप्पड़ मारने पर देंगे 10 लाख

छोटे पर्दे से हुईं मशहूर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। एकता कपूर ने अपने सीरियल पवित्र रिश्ता में उन्हें पहला मौका दिया था। इस शो से वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। शो में अर्चना नाम के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। टीवी के अलावा अंकिता कई फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। कंगना रणौत की फिल्म मणिकर्णिका में भी वह नजर आ चुकी हैं।
Shershaah: फिल्म 'शेरशाह' की रिलीज को हुए दो साल पूरे, पोस्ट साझा कर सिद्धार्थ बोले- 'ये दिल मांगे मोर'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed