फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Actor Kamal Haasan came on Kapil Sharma show to promote his film vikram comedian Kapil said when your dream comes true

Kapil Sharma Show: विक्रम का प्रमोशन करने कपिल शर्मा शो पर पहुंचे कमल हासन, कॉमेडियन ने कहा-'ये सपना सच होने जैसा'

Sat, 07 May 2022 10:11 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 07 May 2022 10:11 AM IST
सार

कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में दिग्गज अभिनेता कमल हासन दिखाई देने वाले हैं। एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। कॉमेडी किंग कपिल इससे बेहद खुश हैं और उन्होंने तस्वीरें शेयर कर खुद ये पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
Actor Kamal Haasan came on Kapil Sharma show to promote his film vikram comedian Kapil said when your dream comes true
कपिल शर्मा के शो पर विक्रम का प्रमोशन करने पहुंच कमल हासन - फोटो : insta/kapilsharma

विस्तार

टीवी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल में कई बड़े जाने-माने सेलिब्रिटी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंचते हैं और यही वजह है कि दर्शकों के बीच ये शो काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें लोगों को हंसने हंसाने का डबल डोज तो मिलता ही है। इसके साथ ही अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी से रूबरू होने का मौका भी मिलता है। अब कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड में दिग्गज अभिनेता कमल हासन दिखाई देने वाले हैं। एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। कॉमेडी किंग कपिल इससे बेहद खुश हैं और उन्होंने तस्वीरें शेयर कर खुद ये पुष्टि की है।

विज्ञापन


कमल हासन के शो पर पहुंचने से बेहद खुश हैं कपिल शर्मा 
कपिल शर्मा के लिए कमल हासन का उनके शो पर आना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। कॉमेडियन ने अभिनेता के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपके सपने सच हो जाए, हमारी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज श्री कमल हासन के साथ बिताया अद्भुत समय, वह क्या कमाल के अभिनेता हैं और क्या कमाल के इंसान हैं, हमारे शो पर आकर उसकी शोभा बढ़ाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।' विक्रम के लिए प्यार और शुभकामनाएं।
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी विक्रम
बता दें की कमल हासन उन लोगों में से हैं, जो बहुत कम किसी शो में शिरकत करते हैं। यह भी पहली बार है, जब कमल हासन कपिल शर्मा के शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। दरअसल उनकी फिल्म विक्रम  3 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ये एक एक्शन थ्रिलर होगी, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में कमल हासन के साथ विजय सेतुपति भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed