फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Aapka Apna Zakir Khan took a dig at comparison with Kapil Sharma silenced trolls with his statement

Aapka Apna Zakir: कपिल शर्मा से तुलना पर जाकिर खान ने ली चुटकी, बयान से की ट्रोल्स की बोलती बंद

Sat, 10 Aug 2024 01:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 10 Aug 2024 01:20 PM IST
सार

जाकिर खान कॉमेडी शो 'आपका अपना जाकिर' की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच वह कपिल शर्मा से तुलना पर बड़ा बयान देते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Aapka Apna Zakir Khan took a dig at comparison with Kapil Sharma silenced trolls with his statement
जाकिर खान-कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान कॉमेडी शो 'आपका अपना जाकिर' की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं। शो का प्रीमियर आज यानी 10 अगस्त, 2024 को होगा। शो सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। इसके एपिसोड सोनी लिव और ओटीटीप्ले प्रीमियम पर भी स्ट्रीम होंगे। अपने शो के प्रमोशन के दौरान जाकिर से हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा से तुलना के बारे में पूछा गया। बता दें, खान का शो कपिल के 'द कपिल शर्मा शो' के टाइम स्लॉट पर ही प्रसारित होगा। तुलना पर दिया गया जाकिर का बयान लोगों को खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन

कपिल शर्मा से तुलना पर जाकिर ने तोड़ी चुप्पी

 टीवी9 के साथ एक इंटरव्यू में, जाकिर खान ने साथी कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ किसी भी तरह की तुलना को खारिज कर दिया, जिनका 'द कपिल शर्मा शो' उसी चैनल पर प्रसारित होता था। इस पर जाकिर ने कहा, 'मुझे तुलना से दिक्कत है। वह बहुत बड़े कलाकार हैं, मैं उनसे कैसे मुकाबला कर सकता हूं?' खान ने कहा कि जब कपिल के शो बेहद सफल हो गए, तो उन्हें दिल्ली में छोटे-मोटे कॉमेडियन के रूप में बैठे-बैठे फायदा हुआ।

विज्ञापन


Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल का एक्स अकाउंट हैक, अभिनेता ने प्रशंसकों को आगाह कर कहा- किसी ट्वीट का जवाब न दें
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


जमकर बांधे तारीफों के पुल 

'आपका अपना जाकिर' के होस्ट ने कहा कि अगर एक व्यक्ति भी कला के क्षेत्र में अपना काम अच्छी तरह से करता है, तो इससे सभी को फायदा होता है। उन्होंने जोड़ा, 'उगते सूरज को कभी पता नहीं चलता कि उसकी सारी किरणें कहां पहुंच रही हैं। मैं उस घर से हूं जो उनकी वजह से रोशन हुआ। मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और वह मुझसे बहुत प्यार से भी मिलते हैं। तो हम प्रतिस्पर्धा कैसे करेंगे? हम सिर्फ अपना काम करेंगे।'

Farhan Akhtar: इस फिल्म के फ्लॉप होने से डिप्रेशन में चले गए थे फरहान अख्तर, ठीक होने में लगे डेढ़ साल

जाकिर खान का करियर 

बताते चलें कि जाकिर इससे पहले भी कई शोज में नजर आ चुके हैं। वह 'चाचा विधायक हैं हमारे', 'कॉमिक्स्तान', 'वन माइक स्टैंड', 'फर्जी मुशायरा' जैसे वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई लंबे स्टैंडअप स्पेशल भी किए हैं। साल 2017 में 'हक से सिंगल', साल 2018 में 'कक्षा ग्यारवीं', 2022 में 'तथास्तु' और 2023 में 'मनपसंद', जो प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed