फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   aamir khan coming soon in cid

सीआईडी में आमिर करेंगे 'तलाश' का प्रमोशन

Wed, 21 Nov 2012 11:24 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
मुम्बई/आईएएनएस Updated Wed, 21 Nov 2012 11:24 AM IST
विज्ञापन
aamir khan coming soon in cid

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए धारावाहिकों को अपना टारगेट बना रहे हैं। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इससे अछूते नहीं है।

विज्ञापन


हाल ही में आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म 'तलाश' के प्रचार के लिए सोनी टीवी के क्राइम बेस्ड शो 'सी.आई.डी.' के लिए एक विशेष एपिसोड की शूटिंग की है। यानी इस शो में आप आमिर को इंवेस्टिगेट करते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन


'सी.आई.डी.' में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले शिवाजी सतम का कहना है कि, आमिर में अभिमान नहीं है। वह व्यावसायिक हैं और उनमें अहम नहीं हैं। वह हमारे ही जैसे हैं। वह बताई गई पंक्तियां ही बोलते हैं और निर्देशक की बात मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी का से भी कहना था कि, 'आमिर बहुत सहयोगात्मक हैं। हमें यह महसूस नहीं हुआ कि हम एक सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं।'

गौरतलब है कि आमिर की फिल्म 'तलाश' 30 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। रीमा काग्ती ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। रानी मुखर्जी और करीना कपूर भी इस फिल्म में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed