फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanushree Dutta Made Allegations Against Two Bollywood Actors Says Tried Mentally Harass Me

Tanushree Dutta: 'मेंटली परेशान करने की साजिश', तनुश्री का अभिनेताओं पर बड़ा आरोप; परिवार ने भी तोड़े रिश्ते

Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

Tanushree Dutta Interview: सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने वीडियो के बाद चर्चाओं में आईं तनुश्री दत्ता ने अब पूरे मामले में कई खुलासे किए हैं और कुछ अभिनेताओं पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

विज्ञापन
Tanushree Dutta Made Allegations Against Two Bollywood Actors Says Tried Mentally Harass Me
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

विस्तार

“रोज सुबह और रात को कोई मेरे घर की घंटी बजाता है, लेकिन दरवाजे खोलने पर सामने कोई नहीं होता। दिन-रात घर के बाहर अजीबोगरीब आवाजें आती हैं। दरवाजा पीटा जाता है और घंटियों की आवाजें आती हैं। लेकिन कोई नजर नहीं आता।”

विज्ञापन

यह कहना है बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का। जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रोते हुए मदद मांगती दिखीं। उनका कहना है कि पिछले कुछ साल से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते पुलिस तक बुलानी पड़ी। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में तनुश्री ने इस बारे में विस्तार से बात की और इसे एक साजिश बताया। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेताओं पर कई तरह के आरोप भी लगाए।

विज्ञापन

Tanushree Dutta Made Allegations Against Two Bollywood Actors Says Tried Mentally Harass Me
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

क्या आप खुलकर बता सकती हैं कि आपके साथ क्या हो रहा है?
मैं मुंबई में अकेली रहती हूं और यही मेरी सबसे बड़ी असुरक्षा बन चुकी है। पिछले कुछ साल से मेरे साथ जो हो रहा है, वह महज इत्तेफाक नहीं है। यह एक सोची-समझी मानसिक तकलीफ देने की कोशिश है। मेरे घर में दिन-रात अजीबोगरीब आवाजें आती हैं।
अभिनेत्री ने आगे बताया कि मेरी बिल्डिंग दो इमारतों से जुड़ी हुई है। इसमें कई सर्विस वेंट्स हैं जो बाथरूम और किचन के बाहर हैं। मुझे शक है कि इन्हीं वेंट्स के जरिए घर के अंदर एंट्री ली जा रही थी। मैंने उन सभी वेंट्स को सील करवा दिया। इसके बाद चोरी रुक गई, लेकिन मानसिक उत्पीड़न नहीं थमा। नो बेल, नो कॉल। के निर्देश के बाद भी कोई रोज जबरदस्ती घर की घंटी बजाता है। यह टारगेटेड हरेसमेंट है। ऐसे लोग भेजे जाते हैं जो बाहर से सामान्य दिखते हैं लेकिन अंदर से किसी नेटवर्क या साजिश का हिस्सा होते हैं।
एक्ट्रेस ने बीती रात की बात बताते हुए कहा कि कल मैंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी और आज सुबह से ही शोर-शराबा शुरू हो गया। सुबह 8 बजे के बाद हमारी सोसायटी में कंस्ट्रक्शन की अनुमति नहीं है, फिर भी कोई जानबूझकर धड़ाम-धड़ाम करता रहा। यह सब मेरी मेन्टल हेल्थ को बिगाड़ने की कोशिश है। मैं बस शांति से जीना चाहती हूं, लेकिन किसी को यह मंजूर नहीं है।

यह खबर भी पढ़ेंः Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता के घर पहुंची मुंबई पुलिस, कल रोते हुए शेयर किया था वीडियो; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

Tanushree Dutta Made Allegations Against Two Bollywood Actors Says Tried Mentally Harass Me
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

आपको किस पर शक है? यह आरोप किस पर लगा रही हैं?
तनुश्री ने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि ये सब नाना पाटेकर करवा रहा है। उसने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो एक्टर नहीं होता, तो अंडरवर्ल्ड डॉन होता। उसने ये भी माना था कि उसके अंडरवर्ल्ड से रिश्ते हैं। वह जिस अंदाज में ये बातें बोलता है, उससे साफ लगता है कि उसे न किसी का डर है और न ही कोई शर्म। उसका बर्ताव हमेशा से गुस्से वाला और डराने वाला रहा है। इंडस्ट्री में बहुत लोग उसके रवैये से परेशान हैं, लेकिन ज्यादातर लोग चुप रहते हैं।”
अभिनेत्री ने आगे कहा, “सबको पता है कि बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड और दाउद की डी-कंपनी का असर रहा है। मैंने पिछले 11 साल से बिग बॉस जैसे कई बड़े शो मना किए हैं। लोगों को पता है कि जिसे सलमान पसंद नहीं करता, उसके खिलाफ पूरी इंडस्ट्री काम करने लगती है। इन सब बातों को जोड़ने पर समझ आता है कि मेरे पीछे कौन है। इसमें सबसे बड़ा नाम नाना पाटेकर का है, जिसे सलमान का साथ मिला हुआ है।”

विज्ञापन

Tanushree Dutta Made Allegations Against Two Bollywood Actors Says Tried Mentally Harass Me
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

यह उत्पीड़न कब से शुरू हुआ?
यह उत्पीड़न 2018 में ‘मी टू’ स्टेटमेंट के बाद शुरू हुआ। मैं 2003 से मुंबई में हूं। तब तक मैं खुद को बेहद सुरक्षित महसूस करती थी। रात के ढाई-तीन बजे भी मैं अकेले साइकिल पर घूमती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मैं किसी शैतानी सोच वाले इंसान से परेशान हूं और वो इंसान नाना पाटेकर है। चाहती हूं कि उसे कानून के तहत सजा मिले। वह जेल में होना चाहिए क्योंकि उसने मेरे साथ जो किया, वह माफ करने लायक नहीं है।

क्या इस संघर्ष में आपके परिवार का साथ मिला?
अब मेरा अपने परिवार से कोई गहरा रिश्ता नहीं बचा है। बहुत साल से मैं उनसे कटी हुई हूं। कभी-कभार त्योहारों पर औपचारिक मुलाकात हो जाती है। मेरी बहन और बहनोई (इशिता दत्ता और वत्सल सेठ) का मुझसे कनेक्शन अब लगभग खत्म हो गया है। मेरे बहनोई का सलमान खान और उसके लोगों से संबंध रहा है। शायद यही वजह है कि उनका व्यवहार अब बहुत बदल गया है।
हाल ही में हम एक फैमिली डिनर पर मिले थे। वहां भी सिर्फ ऊपर-ऊपर की बात हुई। कोई अपनापन नहीं था। मां-पापा थोड़ी बहुत मदद करते हैं। कॉल करके हालचाल पूछते हैं, जरूरत पड़ने पर साथ देते हैं। लेकिन अब परिवार से जुड़ाव सीमित हो गया है। मैं अपने नाम के फ्लैट में अकेली रहती हूं। पेरेंट्स अलग रहते हैं। सभी की सिचुएशन ठीक है, इसलिए साथ रहने की मजबूरी नहीं है।

Tanushree Dutta Made Allegations Against Two Bollywood Actors Says Tried Mentally Harass Me
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

क्या कभी आपकी जान को खतरा महसूस हुआ?
हां। मुझे लगातार ऐसा लगता है कि कोई मेरा पीछा करता है। मैं जहां जाती हूं, कोई निगरानी करता है। खाने-पीने में कुछ मिलाया गया। मैंने कई बार बाहर का खाना खाया और तुरंत तबीयत बिगड़ गई। एक बार तो मैं बेहोश हो गई थी। यह सब जानलेवा साजिश की तरह है।

क्या करियर पर भी इसका असर पड़ा?
हां बिल्कुल पड़ा। पहले मेरे पास प्रोजेक्ट्स आते थे। बड़े प्रोड्यूसर संपर्क करते थे। लेकिन अचानक सब खत्म हो गया। ऐसा लगा जैसे कोई उन्हें मना कर रहा है या डराकर दूर कर रहा है। कोई मेरे लिए क्यों रिस्क लेगा?

अब आप कैसा महसूस करती हैं?
अब मुझे डर नहीं लगता। जो हो रहा है, मैं देख रही हूं, लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं साधना करती हूं, मौन में रहती हूं। यह मेरी आंतरिक शक्ति है। यह मेरी तपस्या है जो मुझे अब तक बचा रही है। अब समय आ गया है कि मेरी आवाज सुनी जाए। यह उत्पीड़न अब और नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed