फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanmay bhatt comments on ranveer allahbadia post on instagram and making fun of him

Ranveer Allahbadia: तन्मय भट्ट ने रणवीर का उड़ाया मजाक, बोले- तुम्हारी याद बिल्कुल नहीं आई

Sun, 30 Mar 2025 02:53 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 30 Mar 2025 02:53 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia: हाल ही रणवीर अल्लाहबादिया ने तमाम मुश्किलों से उबरने के बाद एक नई शुरुआत की। तन्मय भट्ट ने रणवीर के पोस्ट पर उनका मजाक उड़ाते हुए किए कई कमेंट। जानें तन्मय ने क्या कहा।

विज्ञापन
Tanmay bhatt comments on ranveer allahbadia post on instagram and making fun of him
रणवीर अल्लाहबादिया और तन्मय भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @beerbiceps और @tanmaybhat

विस्तार

यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के पोस्ट पर तन्मय भट्ट ने उन्हें चिढ़ाने वाले कमेंट किए हैं। तन्मय ने कहा कि वह उनको बिल्कुल मिस नहीं कर रहे हैं। जानिए क्या है पूरी खबर। 

विज्ञापन


रणवीर अल्लाहबादिया ने शेयर कीं तस्वीरें
विवादों में घिरने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने फिर से काम में वापसी की। कई दिनों के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसके अलावा रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने अपनी टीम के साथ तस्वीर शेयर कीं हैं। इसके साथ यूट्यूबर ने कैप्शन में अपने चाहने वालों को धन्यवाद दिया और एक नई शुरुआत की बात कही। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: विवाद के बाद एक नई शुरूआत कर रहे रणवीर अल्लाहबादिया, लोगों से की ये खास अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


तन्मय भट्ट ने रणवीर का उड़ाया मजाक
रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा शेयर किए गए पोस्ट में तन्मय भट्ट ने कमेंट करते हुए उनका मजाक उड़ाया। तन्मय ने एक कमेंट किया तुम्हारी याद आई फिर उसमें लिखते हैं वास्तव में नहीं। वहीं एक अन्य कमेंट में तन्मय ने लिखा, ‘अगर आप बी प्राक का पॉडकास्ट चाहते हैं, तो इस कमेंट को लाइक करें।’

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveer Allahbadia (@beerbiceps)




यह खबर भी पढ़ें: Nagesh Kukunoor: इंजीनियरिंग में कमाए पैसों से बनाई पहली फिल्म, 'इकबाल' ने दिलाई देश और दुनिया में पहचान

फिर शुरु किया अपना शो
पिछले महीने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील जोक को लेकर उठे विवाद में रणवीर अल्लाहबादिया का नाम सामने आया था। काफी दिनों के बाद रणवीर अल्लाहबादिया ने आज यानी 30 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर ‘लेट्स टॉक’ शीर्षक से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में रणवीर ने कंटेंट क्रिएशन से दूर रहने और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो को लेकर हुए विवाद के बाद उनके सामने आई चुनौतियों पर खुलकर बात की है। इस वीडियो में रणवीर ने अपने उन समर्थकों का भी आभार जताया, जो ऐसे मुश्किल वक्त में भी उनके साथ, उनके समर्थन में खड़े रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed