फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tanmay Bhat talks about Ranveer Allahbadia and Samay Raina Controversy says Ranveer Not Replying To His Texts

Ranveer Allahbadia-Tanmay Bhat: 'पता नहीं क्या चल रहा है उसके साथ'? तन्मय भट्ट ने अल्लाहबादिया पर ली चुटकी

Wed, 26 Feb 2025 03:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 26 Feb 2025 03:54 PM IST
सार

Ranveer Allahbadia-Tanmay Bhat: रणवीर अल्लाहबादिया के 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में विवादित टिप्पणी मामले पर स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने हाल ही में चुटकी ली। उन्होंने कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया उनके मैसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Tanmay Bhat talks about Ranveer Allahbadia and Samay Raina Controversy says Ranveer Not Replying To His Texts
तन्मय भट्ट-रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों अपनी आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी के चलते चर्चा में हैं। उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गईं। महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने बीते सोमवार रणवीर पेश हुए और बयान दर्ज कराए। इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने रणवीर और समय रैना की कंट्रोवर्सी पर बात की। अपने नए यूट्यूब वीडियो में वे यूट्यूबर पर चुटकी लेते दिखे।

विज्ञापन

'अब तक नहीं दिया मैसेज का जवाब'
रणवीर अल्लाहाबादिया विवाद के बाद तन्मय भट्ट ने एक नए यूट्यूब रिएक्शन वीडियो में मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यह विवाद शुरू होने से पहले रणवीर को एक फिटनेस मीम रिएक्शन वीडियो में शामिल होने के लिए बुलाया था। हालांकि, तब से रणवीर चुप हो गए हैं और उन्होंने अब तक उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर के अंदाज में पूछा सवाल
तन्मय भट्ट के इस वीडियो में रोहन जोशी, कौस्तुभ अग्रवाल, पीयूष शर्मा, कुशाग्र श्रीवास्तव और रवि गुप्ता जैसे अन्य स्टैंड-अप सितारे भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि रोहन, कौस्तुभ और रवि इससे पहले समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में भी आ चुके हैं। तन्मय अपने वीडियो की शुरुआत एक दर्शक की टिप्पणी पढ़कर करते हैं। फिर खुद रणवीर पर चुटकी लेते नजर आए। दर्शक के कमेंट में लिखा था, 'क्या आप रिएक्शन एपिसोड करते रहना पसंद करेंगे या रणवीर को एक बार लाकर इसे खत्म कर देंगे'? यह टिप्पणी रणवीर अल्लाहाबादिया की 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर की गई टिप्पणी पर कटाक्ष थी। 

यह खबर भी पढ़ें:
Be Happy: अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा की 'बी हैप्पी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म का पोस्टर भी जारी

विज्ञापन

बोले- 'पता नहीं क्या चल रहा है उसके साथ'
इसके अलावा तन्मय भट्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया के साथ अपनी पिछली बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विवाद से ठीक दो हफ्ते पहले, उन्होंने रणवीर को फिटनेस मीम्स के बारे में एक रिएक्शन वीडियो में शामिल होने के लिए टेक्स्ट किया था। उन्होंने मजाक में कहा, 'सुन ना, आके फिटनेस मीम्स पर रिएक्ट करते हैं। अब रिप्लाई नहीं कर रहा है अजकल। पता नहीं क्या चल रहा है उसके साथ'?


यह खबर भी पढ़ें:
Shreya Ghoshal-Chikni Chameli: चिकनी चमेली गाने पर श्रेया घोषाल को हुई शर्मिंदगी? बोलीं- यह ठीक नहीं लगता...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed