फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode netizens reacted on sonu engagement against her wish

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सोनू के इंगेजमेंट से नाराज नेटिजन्स, कहा- बिना मतलब का ड्रामा...

Tue, 04 Mar 2025 01:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 04 Mar 2025 01:00 PM IST
सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:  ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के हालिया एपिसोड से नेटिजन्स नाराज हैं। उन्होंने भिड़े की बेटी सोनू (सोनालिका) की मर्जी के खिलाफ सगाई पर नाराजगी जताई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या रिएक्शन दिए हैं। 

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah latest episode netizens reacted on sonu engagement against her wish
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का शो में सोनू के किरदार निभाने वाली अभिनेत्री खुशी माली - फोटो : इंस्टाग्राम @khushimali_14

विस्तार

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मौजूदा ट्रैक से दर्शक खुश नहीं हैं। इसमें भिड़े की बेटी सोनू (सोनालिका) की मर्जी के खिलाफ सगाई की जा रही है। हाल ही में आए एपिसोड के बाद, कुछ दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वह टप्पू (नीतीश भलूनी) और सोनू (खुशी माली) के अलग होने की कहानी से निराश हैं।

विज्ञापन


क्या होगा आगामी एपिसोड में?
आगामी एपिसोड में गोकुलधाम सोसाइटी के लोग तब चौंक जाएंगे, जब पिंकू, गोली और गोगी क्लब हाउस में टप्पू को बताएंगे कि सोनू ने अभिनव से सगाई कर ली है। यह वही लड़का है जो हाल ही में शादी की बात करने आया था। यह सुनकर टप्पू हैरान रह जाएगा, और टप्पू सेना भी चिंता में पड़ जाएगी। उन्हें डर है कि जल्दी कुछ नहीं किया गया, तो सोनू की शादी हो सकती है और वह गोकुलधाम को हमेशा के लिए छोड़ सकती है। जब कुछ करने का इरादा करके टप्पू क्लब हाउस से बाहर निकलता है और देखता है कि सोनू अभिनव के साथ कार में जा रही है, लेकिन जैसे ही कार चलने लगती है, सोनू टप्पू को इशारा करती है कि वह यह शादी नहीं करना चाहती है। यह देखते ही टप्पू बिना समय गंवाए कार के पीछे भागता हुआ दिखाई देता है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Karthi Injured: 'सरदार 2' के सेट पर घायल हुए साउथ अभिनेता कार्ति, रोकी गई फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया
नेटिजन्स ने प्रोमो देखने के बाद इसे क्रिंज और निराशाजनक ट्रैक कहा। निर्माताओं द्वारा प्रोमो को साझा किए जाने के बाद, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बिना मतलब का ड्रामा... बेकार।" एक अन्य ने लिखा, "यह शो इतना क्रिंग भी हो गया है क्या?" एक और ने कमेंट कर लिखा, "यह शो अभी भी चल रहा है?” एक और यूजर ने लिखा, "सास बहू सीरियल जैसा लगता है।" 













यह खबर भी पढ़ें: Sumbul Touqeer: ‘मैं अपना जीवन बर्बाद कर रही हूं…’, ‘इमली’ फेम एक्ट्रेस ने वजन बढ़ने की टिप्पणी पर दिया जवाब


तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जुलाई 2008 से प्रसारित हो रहा है। इसका निर्माण नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। इस धारावाहिक की कहानी मुंबई के एक गोकुलधाम सोसाइटी की है, जहां अलग अलग जगह, संस्कृति और परंपराओं के लोग एक दूसरे के साथ खुशी से रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed