{"_id":"65a8cf587b507f502704f828","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fans-want-to-bigg-boss-17-fame-aishwarya-sharma-as-new-dayaben-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"TMKOC: दया बेन के किरदार की तलाश खत्म? जेठालाल के साथ इस अभिनेत्री को देखना चाहते हैं यूजर्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
TMKOC: दया बेन के किरदार की तलाश खत्म? जेठालाल के साथ इस अभिनेत्री को देखना चाहते हैं यूजर्स
Thu, 18 Jan 2024 12:43 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:43 PM IST
सार
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' निर्माताओं के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने दया बेन के किरदार की तलाश करने का काम आसान कर दिया है। उन्होंने शो के इस किरदार के लिए 'बिग बॉस 17' में नजर आई इस अभिनेत्री का नाम सुझाया है।
विज्ञापन
दया बेन, ऐश्वर्या शर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। छोटे पर्दे पर असित मोदी का यह शो सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। हालांकि, पिछले काफी समय से दयाबेन की शो में गैर मौजूदगी को लेकर दर्शक निराशा जाहिर कर रहे हैं, जबकि निर्माताओं ने वादा किया है कि दयाबेन का किरदार शो में जल्द ही वापस आएगा। वहीं, अब 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' निर्माताओं के लिए सोशल मीडिया यूजर्स ने दया बेन के किरदार की तलाश करने का काम आसान कर दिया है। उन्होंने शो के इस किरदार के लिए बिग 'बॉस 17' में नजर आई इस अभिनेत्री का नाम सुझाया है।
ऐश्वर्या हैं नई दया बेन!
'बिग बॉस 17' फेम ऐश्वर्या शर्मा ने हाल ही में अपने पति के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या, दयाबेन उर्फ दिशा वकानी की परफेक्ट मिमिक्री करती नजर आईं। अभिनेत्री के इस टैलेंट को देखकर इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। यूजर्स 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ऐश्वर्या को दया बेन के किरदार में देखना चाहते हैं। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शो के निर्माताओं से ऐश्वर्या को दया बेन के किरदार के रूप में कास्ट करने के लिए मांग उठाई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा को चीप कहकर बुरे फंसे विक्की जैन, पूजा भट्ट ने ट्वीट कर लगाई क्लास
विज्ञापन
असित मोदी ने कही यह बात
असित मोदी ने शो के 15 साल पूरे होने पर कहा था कि वे जल्द ही प्रशंसकों की पसंदीदा दया बेन को वापस लाएंगे। उन्होंने कहा, '15 वर्षों की इस यात्रा में, उन सभी को हार्दिक बधाई। ऐसे ही एक कलाकार हैं, जिन्हें हम भूल नहीं सकते। वह कलाकार हैं दया भाभी उर्फ दिशा वकानी। उन्होंने इतने सालों तक प्रशंसकों का मनोरंजन किया है और हमें हंसाया भी है। प्रशंसक उनके वापस आने का इंतजार कर रहे हैं और मैं आप सभी से वादा करता हूं कि दिशा वकानी जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापस आएंगी।'
इन किरदारों ने शो को कहा अलविदा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दिशा वकानी ने दया जेठालाल गड़ा की भूमिका निभाई हैं। अभिनेत्री 2017 में अवकाश पर चली गई थीं और तब से वापस नहीं लौटी हैं। दयाबेन के किरदार के अलावा शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल और मोनिका भदोरिया जैसे सितारे असित मोदी का शो छोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: पंकज ने अचानक क्यों लिया कम फिल्में करने का फैसला? 'स्त्री 2' पर हुए इस अनुभव से है नाता