फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swatantrya Veer Savarkar Makers tribute to unsung heroes dedicated national anthem Video made by AI

Veer Savarkar: मेकर्स ने आजादी के गुमनाम नायकों को दी श्रद्धांजलि, एआई से बना राष्ट्रगान वीडियो किया समर्पित

Sat, 23 Mar 2024 04:47 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 04:47 PM IST
सार

 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के मेकर्स ने इस वीडियो के माध्यम से आजादी के लिए संघर्ष करने वालों के वीरों के बलिदान को याद किया है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। 

विज्ञापन
Swatantrya Veer Savarkar Makers tribute to unsung heroes dedicated national anthem Video made by AI
स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' अपनी रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। स्वतंत्र वीर सावरकर की बायोपिक पर आधारित इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, रणदीप हुड्डा के किरदार को भी खूब सराहा जा रहा है। हाल ही मेकर्स ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को समर्पित एआई से बनाया गया एक राष्ट्रीय गान श्रद्धाजंलि के तौर पर जारी किया। इस राष्ट्रगान को जी-स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। 

विज्ञापन




 

एआई से बना राष्ट्रगान किया समर्पित 

एआई से बनाए गए इस वीडियो में वासुदेव बलवंत फड़के, लाला हरदयाल, श्यामजी वर्मा, गणेश बाबाराव सावरकर, मदनलाल ढींगरा, खुदीराम बोस, चापेकर ब्रदर्स (दामोदर हरि, बालकृष्ण, वासुदेव हरि), अनंत कन्हेरे, मैडम भीकाजी कामा और विनायक दामोदर सावरकर राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने इस वीडियो के माध्यम से आजादी के लिए संघर्ष करने वालों के वीरों के बलिदान को याद किया है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। 



M Krishna: टीएम कृष्णा को मिला तमिलनाडु के सीएम का समर्थन, संगीत कलानिधि अवॉर्ड के विरोध पर दी यह प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म में रणदीप के अलावा शामिल हैं ये कलाकार

इसके साथ ही जी स्टूडियो भारत के राष्ट्रगान पर एआई का उपयोग करने ऐसे वीडियो रिलीज करने वाले पहला चैनल बन गया है। गौरतलब है कि  'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' 22 मार्च 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म में रणदीप हुडा के अलावा अंकिता लोखंडे, अमित सियाल और राजेश खेरा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। फिल्म को जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, योगेश राहर और रणदीप हुडा ने मिलकर बनाया है।  

Mahima Chaudhry: स्तन कैंसर जागरूकता पर महिमा ने की महिला पुलिस से बातचीत, नए लुक में दिखा ग्लैमरस अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed