फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suriya and Trisha Krishnan action drama Karuppu has cleared censor process ahead worldwide release

Karuppu: धमाल मचाने को तैयार सूर्या और तृषा कृष्णन; फिल्म 'करुप्पु' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

Tue, 05 May 2026 04:09 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 05 May 2026 04:09 PM IST
सार

Karuppu Cleared Censor Process: सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म 'करुप्पु' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले सेंसर बोर्ड से भी इसे हरी झंडी मिल चुकी है। 

विज्ञापन
Suriya and Trisha Krishnan action drama Karuppu has cleared censor process ahead worldwide release
करुप्पु - फोटो : यूट्यूब- @thinkmusicofficial

विस्तार

सूर्या की आगामी फिल्म 'करुप्पु' ने अपनी सेंसर प्रक्रिया पास कर ली है और इसे पास कर दिया गया है। यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने जा रही है। सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद यह फिल्म अपने तय समय पर रिलीज को तैयार है। इसमें सूर्या के साथ तृषा की जोड़ी जमेगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

वर्ल्डवाइड रिलीड होगी फिल्म
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' एक एक्शन ड्रामा मूवी है। यह वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। सेंसर प्रक्रिया से गुजरने के बाद फिल्म को 'U/A' सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म के टीजर और अन्य प्रमोशनल वीडियो ऑनलाइन रिलीज होने के बाद से ही इसने लोगों में काफी दिलचस्पी जगाई है। इस फिल्म में अभिनेत्री तृषा फीमेल लीड रोल कर रही हैं। वे एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। इसमें उनका नाम प्रीति है।

Fukrey 4: कब शुरू होगी फिल्म 'फुकरे 4' की तैयारी? अभिनेता पुलकित सम्राट ने किया खास खुलासा

प्रमोशन में व्यस्त हैं मेकर्स
इस फिल्म में कई वर्षों बाद सूर्या और तृषा की रीयूनियन भी होने जा रही है। इससे इसकी रिलीज को लेकर लोगों का ध्यान और भी ज्यादा बढ़ गया है। सर्टिफिकेशन से जुड़ा अपडेट ऑनलाइन शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'फिल्म 'करुप्पु' को UA सर्टिफिकेट मिला है और यह 14 मई से दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है'। फिलहाल मेकर्स इसके प्रमोशन में जुटे हैं। 



ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
सूर्या के साथ-साथ, फिल्म में इंद्रन्स, नैटी, योगी बाबू, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, सुप्रीत रेड्डी और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर ने तैयार किया है। सिनेमैटोग्राफी जीके विष्णु ने की है। फिल्म के स्टंट सीक्वेंस विक्रम मोर ने कोरियोग्राफ किए हैं। एक्शन, ड्रामा और आध्यात्मिकता से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed