फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sunny deol Spotted In clean shave look actor Video Goes Viral fans surprised asked this Look For Film Ramayana

'रामायण' के लिए सनी देओल ने बदल लिया अंदाज? क्लीनशेव लुक में नजर आए एक्टर; यूजर बोले- 'हमेशा सरप्राइज देते हो'

Tue, 07 Jul 2026 10:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Jul 2026 10:54 PM IST
सार

Sunny Deol Video: अभिनेता सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनका लुक एकदम बदला हुआ है। वे क्लीशेव नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
sunny deol Spotted In clean shave look actor Video Goes Viral fans surprised asked this Look For Film Ramayana
सनी देओल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ वे 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे। तो वहीं, 'इक्का' के जरिए वे अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा मेगा बजट फिल्म 'रामायण' भी उनकी झोली में हैं। इस बीच वे अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन


डैशिंग अंदाज में नजर आए सनी देओल
सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है। वे मुंबई की रिमझिम बारिश के बीच नजर आए। गौर करने वाली बात यह है कि लंबे वक्त से बियर्ड लुक में दिखने वाले सनी देओल क्लीनशेव लुक में दिखे। ब्लू शर्ट और डेनिम में अभिनेता डैशिंग लगे। साथ में काला चश्मा ने उनके लुक को और निखार दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)




क्या 'रामायण' के लिए शुरू की तैयारी?
सनी देओल का यह बदला हुआ अंदाज देखकर उनके फैंस और इंटरनेट यूजर्स चौंक गए। यूजर्स उनके इस बदले हुए लुक को फिल्म 'रामायण' से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने फिल्म 'रामायण' में अपने रोल की तैयारी शुरू कर दी है? बता दें कि वे नितेश तिवारी की 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार अदा करेंगे। रणबीर कपूर फिल्म में प्रभु राम की भूमिका अदा करने वाले हैं और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। 







सनी देओल की आगामी फिल्में
अभिनेता सनी देओल की फिल्मों की बात करें तो 'इक्का', 'बंटवारा 1947' और 'रामायण' के अलावा वे 'गबरू' में भी दिखाई देंगे। फिल्म 'इक्का' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल वकील की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका 'दामिनी' वाला अंदाज फिर दिखाई देगा। 'इक्का' में अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। वहीं, 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में सजेगी। इस फिल्म में करण देओल और प्रीति जिंटा भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed