फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Shetty revealed his father had bought three buildings of owner he worked as waiter at age of nine

Suniel Shetty: सुनील ने सुनाए पिता की कामयाबी के किस्से, बोले- कभी चावल की बोरी पर सोकर करते थे गुजारा, फिर...

Tue, 18 Jun 2024 05:00 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Jun 2024 05:00 PM IST
सार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक पॉडकास्ट में अपने पिता के शुरुआती जीवन के बारे में साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता जिस होटल में काम करते थे, उसके मालिक की ही बिल्डिंग खरीद ली थी। 

विज्ञापन
Sunil Shetty revealed his father had bought three buildings of owner he worked as waiter at age of nine
सुनील शेट्टी और उनके पिता - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty

विस्तार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल ही में 'डांस दीवाने' शो में बतौर जज नजर आए। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी के बारे में साझा किया कि वह नौ साल की उम्र में अपने घर से भाग गए थे और मुंबई के एक होटल में वेटर की नौकरी की।
विज्ञापन


साउथ इंडियन होटल में की नौकरी
अभिनेता ने आगे कहा, ‘उन्होंने दक्षिण भारतीय होटल में नौ साल की उम्र में नौकरी की, हमारे समुदाय के बारे में एक चीज है कि हम एक दूसरे की मदद करते हैं। उनकी पहली नौकरी टेबल साफ करने की थी। वह बहुत छोटे थे। वह इतने छोटे थे कि उन्हें  टेबल को साफ करने के लिए उसके चार चक्कर लगाने पड़ते थे। वह चावल की बनी बोरियों पर सोते थे।’
विज्ञापन

अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं ये स्टारकिड्स
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)


मालिक की तीनों इमारत खरीद ली
अभिनेता सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि उनके मालिक ने तीन इमारतें खरीदी और उनके पिता उसकी देखभाल के लिए कहा। सुनील ने कहा, उनके बॉस के रिटायरमेंट के बाद पिताजी ने तीनों इमारत खरीद ली। अभिनेता ने आगे कहा कि वो तीनों इमारतें अब भी उनकी हैं। उन्होंने अपने पिता को बहुत ही विनम्र व्यक्ति बताया, लेकिन अगर कोई उनके परिवार, बच्चों या कर्मचारियों के खिलाफ एक शब्द भी कहता, तो वह बर्दाश्त नहीं करते थे। अभिनेता ने बताया कि वह एक बात कहते थे, ‘बेच डालूंगा सबकुछ, गांव चले जाऊंगा पर नाइंसाफी नहीं झेलूंगा।’

सुनील शेट्टी का वर्क फ्रंट
सुनील शेट्टी के पिता की मृत्यु साल 2017 में 93 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हो गई थी। अभिनेता के आगामी कार्यों की बात करें तो वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘हेरा फेरी 3’ में नजर आएंगे। 
SSMB29: 'एसएसबी 29' की कहानी का खुलासा? महेश बाबू की फिल्म के लिए राजामौली ने खरीदे अफ्रीकी किताबों के अधिकार!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed