Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sunil Lahri Review Ranbir Kapoor Ramayana Actor Says Ravana Character Was Glorified

सुनील लहरी: 'रामायण' देखकर निराश हुए टीवी के 'लक्ष्मण', रावण के महिमा मंडन करने पर उठाए सवाल

Wed, 11 Nov 2026 03:17 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 03:17 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
  • इसमें साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है।
  • नितेश तिवारी की फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
Sunil Lahri Review Ranbir Kapoor Ramayana Actor Says Ravana Character Was Glorified
रणबीर कपूर, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई, वहीं यश रावण के किरदार में नजर आए। फिल्म की भव्यता और कलाकारों के लुक को लेकर जहां लगातार चर्चा हो रही है, वहीं अब रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्हें नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। सुनील लहरी ने फिल्म में भक्ति और दिव्यता की कमी बताते हुए कई अहम दृश्यों के गायब होने और रावण के किरदार को जरूरत से ज्यादा महिमामंडित करने पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Sunil Lahri Review Ranbir Kapoor Ramayana Actor Says Ravana Character Was Glorified
रणबीर कपूर, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले सुनील लहरी?
सुनील लहरी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने फिल्म देखने के बाद अपना अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने का अनुभव मिला-जुला रहा। उनके मुताबिक, फिल्म में वह दिव्यता और भक्ति नजर नहीं आई, जो रामायण जैसे विषय पर बनी फिल्म में होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कई महत्वपूर्ण सीन भी गायब लगे। उन्होंने संवादों के स्तर पर भी आपत्ति जताई और कहा कि कुछ दृश्यों में बातचीत का अंदाज गरिमापूर्ण नहीं था। सुनील ने रावण के किरदार को काफी ज्यादा महिमामंडित किए जाने की बात भी कही।

सुनील लहरी ने कहा, 'नई रामायण देखी। अनुभव मिला-जुला रहा। इसमें दिव्यता और भक्ति नजर नहीं आई। कई महत्वपूर्ण दृश्य गायब हैं। कई दृश्यों में बातचीत का अंदाज गरिमापूर्ण नहीं था, जैसा कि ऐसी फिल्म में होना चाहिए। रावण के किरदार को काफी ज्यादा महिमामंडित किया गया है।'
विज्ञापन

Sunil Lahri Review Ranbir Kapoor Ramayana Actor Says Ravana Character Was Glorified
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की शानदार कमाई
एक तरफ फिल्म को लेकर सुनील लहरी की यह प्रतिक्रिया चर्चा में है, तो दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण: पार्ट 1' शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 440 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं, विदेशों में यह मूवी 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed