फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Suhana Khan Start Her Weekend With Rumoured Boy Friend Agastya Nanda With His Sister Navya Naveli At Dinner

Suhana Khan: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डिनर से की सुहाना ने वीकेंड की शुरूआत, साथ में दिखी ये बेस्टफ्रेंड

Sat, 05 Apr 2025 08:58 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 05 Apr 2025 08:58 AM IST
सार

Suhana Khan-Agastya Nanda: बी-टाउन की कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्होंने अभी तक अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है। जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं जोर पकड़ती रहती हैं। ऐसा ही एक कपल है सुहाना खान और अगस्त्य नंदा। अब एक बार फिर दोनों के साथ में देखे जाने की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
Suhana Khan Start Her Weekend With Rumoured Boy Friend Agastya Nanda With His Sister Navya Naveli At Dinner
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@suhanakhan2

विस्तार

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों एक-दूसरे की बेस्ट फ्रेंड हैं और कई मौकों पर एकसाथ देखी जाती हैं। वहीं नव्या के भाई अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अफेयर की चर्चाएं भी अक्सर बी टाउन का हॉट टॉपिक रहती हैं। अब एक फिर अगस्त्य, सुहाना और नव्या ने एक साथ अपने वीकेंड की शुरूआत की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

एकसाथ दिखीं नव्या-सुहाना, साथ में अगस्त्य भी !
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सुहाना खान और नव्या नवेली नंदा मुंबई में एक रेस्टोरेंट से डिनर का लुत्फ उठाकर बाहर निकल रही हैं। दोनों एक साथ ही एक गाड़ी से वापस जाते दिख रही हैं। वीडियो 4 अप्रैल की रात का है। जिससे जाहिर है कि इन बेस्टी ने अपने वीकेंड की शुरूआत एकसाथ लजीज खाने का लुत्फ उठाकर की है। हालांकि, दावा ऐसा भी किया जा रहा है कि सुहाना और नव्या के साथ सुहाना खान के कथित बॉयफ्रेंड और नव्या के भाई अगस्त्य नंदा और उनके पिता निखिल नंदा भी थे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

काले कपड़ों में डिनर का लुत्फ लेने पहुंचीं बेस्टी
वायरल वीडियो में सुहाना और नव्या काले कपड़ों में नजर आ रही हैं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते वक्त और अपनी गाड़ी में जाते हुए, दोनों पैपराजी से खुद को बचाते भी दिखीं। हालांकि, दोनों कैमरे में कैद हो गईं। लेकिन इसके बाद अगस्त्य नंदा और उनके पिता को भी उसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया है। जिसके बाद एक बार फिर सुहाना और अगस्त्य के बीच चल रहीं अफेयर की खबरों को लाइमलाइट मिल गई।

यह खबर भी पढ़ें: Dhanshree Verma: तलाक के बाद अब खतरों से खेलती नजर आएंगी धनश्री वर्मा, इस रियलिटी शो का बनेंगी हिस्सा

सुहाना-अगस्त्य के अफेयर की होती है चर्चा
पिछले काफी वक्त से सुहाना और अगस्त्य के बीच अफेयर की चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को अक्सर एकसाथ देखा भी जाता है। कई मौकों पर दोनों एकसाथ एंजॉय करते पैपराजी के कैमरों में भी कैद हुए हैं। जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें और भी तेज हो जाती हैं। अब एक बार फिर दोनों के एकसाथ डिनर करने की खबरों के बाद दोनों के अफेयर की रूमर्स को फिर हवा मिल गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Manoj Kumar: डांस या रोमांस में ओछापन हो तो करने से मना कर देते थे, फिल्म ‘तिरंगा’ को लेकर कही ये खास बात

‘आर्चीज’ से सुहाना और अगस्त्य ने एकसाथ किया था एक्टिंग डेब्यू
अगस्त्य और सुहाना ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू एकसाथ जोया अख्तर की फिल्म ‘आर्चीज’ से किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म साल 2023 में आई थी। हालांकि, फिल्म को उतनी प्रशंसा नहीं मिली, जितनी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म में एकसाथ कई स्टारकिड्स ने डेब्यू किया था। जिनमें सुहाना और अगस्त्य के अलावा जान्हवी कपूर की बहन और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed