फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Subhashree Ganguly Returned Safely From Dubai To India Describing The Situation There As Very Scary

दुबई से सुरक्षित भारत वापस लौटीं सुभाश्री गांगुली, वापस आने के बाद दी हालातों की जानकारी; कहा- ‘बहुत डरावना…’

Sat, 07 Mar 2026 09:08 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 07 Mar 2026 09:08 PM IST
सार

Subhashree Ganguly: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच सुभाश्री गांगुली भी दुबई में फंसी हुईं थी। वे अब वापस भारत लौट आईं हैं। भारत लौटकर उन्होंने दुबई के हालातों के बारे में जानकारी शेयर की।

विज्ञापन
Subhashree Ganguly Returned Safely From Dubai To India Describing The Situation There As Very Scary
सुभाश्री गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पश्चिम एशिया में इन दिनों भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में कई सिलेब्रिटीज भी दुबई में फंसे हुए थे, जिनमें से ज्यादातर सितारे वापस भारत सुरक्षित लौट आए हैं। अब आज सुभाश्री भी दुबई से सुरक्षित भारत लौटीं, जिसके बाद उन्होंने वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

सुरक्षित भारत लौटीं सुभाश्री 
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सुभाश्री गांगुली हाल ही में दुबई में फंसे रहने के बाद सुरक्षित भारत लौट आई हैं। भारत पहुंचने के बाद उन्होंने वहां की स्थिति को ‘बहुत डरावना’ बताया।

विज्ञापन

कैसे फंस गईं थीं सुभाश्री?
रिपोर्ट के मुताबिक सुभाश्री अपने बेटे युवान के साथ छुट्टियां मनाने दुबई गई थीं। लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण उनकी वापसी की फ्लाइट रद्द हो गई, जिससे उन्हें कुछ समय तक वहीं रुकना पड़ा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Subhashree Ganguly (@subhashreeganguly_real)

आखिरकार हालात ठीक होने के बाद सुभाश्री अपने बेटे के साथ मुंबई के रास्ते कोलकाता पहुंचीं। एयरपोर्ट पर उनके पति, फिल्ममेकर और टीएमसी विधायक राज चक्रवर्ती ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

'काफी डरावना था माहौल'
मीडिया से बात करते हुए सुभाश्री ने कहा कि वहां का माहौल काफी डरावना था और वह अभी इतनी भावनात्मक स्थिति में नहीं हैं कि अपने अनुभव विस्तार में शेयर कर सकें। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में लोगों से मिले प्यार और समर्थन ने उन्हें हिम्मत दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Subhashree Ganguly (@subhashreeganguly_real)

विज्ञापन

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुभाश्री गांगुली बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह ‘चैलेंज’, ‘परिणीता’, ‘शोंतान’ और ‘गृहप्रवेश’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed