Subhash Ghai: ‘ताल से ताल मिला’ पर यूएसए की स्विमिंग टीम ने किया प्रदर्शन, पोस्ट साझा कर सुभाष घई ने जताई खुशी
‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024’ में सुभाष घई की फिल्म ताल के गाने ‘ताल से ताल मिला’ का इस्तेमाल यूएसए की महिला कलात्मक तैराकी टीम ने ‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024' में अपने प्रदर्शन में किया। इस वीडियो को साझा करते हुए निर्देशक ने खुशी जताई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला तैराकों ने गाने पर दी प्रस्तुति
महिला तैराकों के एक समूह ने 'ताल से ताल मिला' गाने के शुरुआती संगीत पर प्रस्तुति दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एआर रहमान का कंपोज किया हुआ और आनंद बख्शी द्वारा लिखे हुए इस गीत को अलका याग्निक और उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है।
Genelia Birthday: 'हैप्पी बर्थडे बाइको', रितेश ने मजेदार वीडियो साझा कर जेनेलिया को दी जन्मदिन की बधाई
A USA artistic swimming team used @arrahman's Taal se Taal song for their performance. pic.twitter.com/mAeYZWK3sX
— A.R.Rahman Loops (@ARRahmanLoops) August 4, 2024
सुभाष घई ने पोस्ट कर जताई खुशी
निर्देशक सुभाष घई ने अपने एक्स अकाउंट पर प्रदर्शन का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ऐसा बहुत कम होता है जब हिंदी फिल्म थीम संगीत 'ताल' जैसा आइकॉनिक बन जाता है। इसे ‘वर्ल्ड एक्वेटिक्स दोहा 2024’ में देखा गया, जिसने यूएसए आर्टिस्टिक स्विमिंग टीम को ‘ताल’ के संगीत पर अपना अनूठा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं, आप सभी का धन्यवाद!’
RARELY IT HAPPENS WHEN A HINDI FILM THEME MUSIC LIKE TAAL’ BECOMES ICONIC👏
— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) August 5, 2024
It was seen At world Aquatics DOHA 2024 which inspired USA ARTISTIC SWIMMING TEAM to display their unique performance on music of TAAL 🕺🏽
https://t.co/XrQthLcznQ
I feel blessed .. thank you all❤️🤗 pic.twitter.com/jAYRvYaH1X
यूजर्स ने की प्रशंसा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। उन्होंने ए आर रहमान के संगीत की प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, ‘ताल से ताल किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एकदम सही है... एआर वास्तव में भारतीय संगीत का चेहरा हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है और निश्चित रूप से भारतीय संगीत रॉक करता है।’ बता दें कि सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ साल 1999 में आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
आरती सिंह के जन्मदिन पर पति दीपक ने लिखा भावुक नोट, बोले- मेरी हर मन्नत आप थे हमेशा से