फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 Cast to plot everything need to about horror comedy film shraddha kapoor rajkummar rao tamanna bhatia

Stree 2: 'स्त्री 2' को देखने से पहले जान लें ये खास बातें, शमा के किरदार का क्या है रहस्य

Tue, 13 Aug 2024 03:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 Aug 2024 03:14 PM IST
सार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है फिल्म 'स्त्री 2'। यह फिल्म 21 अगस्त 2018 में आई 'स्त्री' का दूसरा भाग है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और आपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को देखने से पहले जान लें फिल्म के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

विज्ञापन
Stree 2 Cast to plot everything need to about horror comedy film shraddha kapoor rajkummar rao tamanna bhatia
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'स्त्री 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस बार 'स्त्री 2' में 'स्त्री कल आना' की जगह 'सरकटे' राक्षस का आतंक देखने को मिलेगा। इस फिल्म में इस बार पहले से ज्यादा सस्पेंस, रोमांस और हॉरर देखने को मिलेगा। इस सुपरनैचुरल कॉमेडी हॉरर फिल्म को देखने से पहले आप भी जान लें ये खास बातें।          
विज्ञापन


'स्त्री 2' में कौन किस किरदार में आएगा नजर
राजकुमार राव एक बार फिर से विक्की के किरदार में ही नजर आएंगे, जो बस रात दिन अपने प्यार का लौटने का इंतजार करता रहत है। उसका यह इंतजार तब खत्म होता है, जब अंजान लड़की (श्रद्धा कपूर) वापस चंदेरी गांव में लौट आती है। वहीं बात करें पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, सुनिता रजवार और आपारशक्ति खुराना की यह सभी अपने पहले के किरदार रुद्रा, जाना, बिट्टू और जाना की मां के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, इस बार फिल्म में तमन्ना भाटिया का एक ट्विस्ट देखने को जरूर मिलेगा। फिल्म में तमन्ना भाटिया शमा के किरदार में नजर आएंगी। 'आज की रात' के मजेदार ट्रैक में शमा के रूप में तमन्ना ने अपने हॉट मूव्स से सोशल मीडिया में आग लगा दी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में तमन्ना शमा नाम की एक लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। 'स्त्री 2' के ट्रेलर में, तमन्ना, जिसे शमा के रूप में भी जाना जाता उसे एक अलौकिक शक्ति द्वारा घसीटा जाता हुआ दिखाया गया है। 
विज्ञापन


भेड़िया और स्त्री का कनेक्शन
हाल ही में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना 'खूबसूरत' में 'भेड़िया' में भास्कर और 'स्त्री' के अनोखे मिलन को दर्शाता है, जिसमें (फिल्म भेड़िया) कृति सनोन भी थीं। वरुण धवन भेड़िया उर्फ भास्कर के रूप में नजर आएंगे, जो स्त्री से रोमांस भी करते दिखाई देंगे, जबकि राजकुमार उर्फ विक्की भी श्रद्धा को लुभाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पहली किस्त में स्त्री का किरदार निभाने वाली फ्लोरा सैनी को अब तक सीक्वल में पेश नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा अब आगे
हॉरर-कॉमेडी की नई कहानी सरकटे नामक एक सिरहीन राक्षस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंदेरी के छोटे से शहर में महिलाओं का अपहरण करता है। जब शहर के लोग सरकटे से आतंकित होते हैं, तो विक्की, रुद्र, जना और बिट्टू, श्रद्धा के किरदार (जिसका नाम नहीं बताया गया है) के साथ मिलकर सरकटे को रोकने की योजना बनाते हैं। ट्रेलर में, रुद्र ने खुलासा किया कि यह सरकटे ही था जिसने स्त्री को एक गुस्सैल आत्मा में बदल दिया था, जो पुरुषों को परेशान करती थी। ट्रेलर के आखिर में, विक्की सिरहीन राक्षस का सामना करने के लिए 'स्त्री' की मदद लेने का फैसला करता है। इसके आगे की कहानी सिनेमाघरों में देखने के बाद ही पता चलेगी।
Mahesh Babu: महेश बाबू का बियर्ड लुक आया सामने, क्या एसएस राजामौली की फिल्म में इस अवतार में नजर आएंगे अभिनेता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed