फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Mahesh Babu New Beard Look is For SS Rajamouli Next Upcoming films Details Inside as per report

Mahesh Babu: महेश बाबू का बियर्ड लुक आया सामने, क्या एसएस राजामौली की फिल्म में इस अवतार में नजर आएंगे अभिनेता

Tue, 13 Aug 2024 12:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 Aug 2024 12:22 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की आगामी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसके लिए महेश ने यह नया बियर्ड लुक अपनाया है।
 

विज्ञापन
Is Mahesh Babu New Beard Look is For SS Rajamouli Next Upcoming films Details Inside as per report
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh, सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्मों में अपने जबर्दस्त अभिनय और चार्म से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता महेश बाबू की आगामी फिल्मों को लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू और 'आरआरआर' के निर्देशक एसएस राजामौली के बीच किसी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि, अभितक इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन जानकारी के मुताबिक एसएस राजामौली की फिल्म 'SSMB29' में महेश नजर आ सकते हैं। अब महेश का एक नया बियर्ड लुक सामने आया है, जिसे देखकर प्रशंसक यही कयास लगा रहे हैं कि हो सकता है कि यह उनकी आगामी फिल्म 'SSMB29' का ही लुक हो।
विज्ञापन


फिल्म 'SSMB29'
फिल्म 'आरआरआर' से दुनियाभर में तहलका मचा चुके निर्देशक एसएस राजामौली की आगामी फिल्म का नाम 'SSMB29' है। इस फिल्म को लेकर यही चर्चा है कि इस फिल्म में साउथ स्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'SSMB29' को लेकर दर्शकों की काफी उम्मीदें हैं। इस साल 13 जनवरी 2024 को 'SSMB28' रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के बाद से ही महेश के प्रशंसकों को उनकी फिल्म 'SSMB29' का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)




फिल्म 'SSMB29' की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
राजामौली की फिल्म आरआरआर की अपार सफलता के बाद उनकी फैन फॉलोइंग हॉलीवुड तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बता दें फिल्म 'SSMB29' की स्क्रिप्ट पर कई महीनों से काम चल रहा है। राजामौली के पिता वी विजयेंद्र प्रसाद इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। फिल्म में महेश बाबू के साथ कौन अभिनेत्री नजर आएगी। यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'SSMB29' को लेकर राजामौली ने कहा था कि यह फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। यह एक महाकाव्य कथा होगी, जिसमें उनकी पिछली परियोजनाओं के समान बहुत सारे एक्शन और दृश्य प्रभाव शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से भी गुजरने वाले हैं। दाढ़ी के साथ उनकी नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर बियर्ड लुक और पोनीटेल में देखा गया। 
Priyanka Chopra: 'द ब्लफ' की शूटिंग खत्म कर लॉस एंजिल्स वापस लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती-निक भी दिखे साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed