फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 actor Aparshakti Khurana said he was once asked to not let him be on the stage Says by a lead actor

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति खुराना ने साझा किया दर्द, कहा- ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंच पर आने से रोका गया

Tue, 10 Sep 2024 02:51 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 10 Sep 2024 02:51 PM IST
सार

अपारशक्ति खुराना ने हाल में ही कहा है कि एक बार उन्हें ट्रेलर लॉन्च के समय मंच पर आने से रोक दिया गया था। फिल्म के मुख्य अभिनेता ने आखिरी वक्त पर निर्माताओं से उन्हें मंच पर न आने देने के लिए कह दिया था। 

विज्ञापन
Stree 2 actor Aparshakti Khurana said he was once asked to not let him be on the stage Says by a lead actor
अपारशक्ति खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम- अपारशक्ति खुराना

विस्तार

अपारशक्ति खुराना हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। हाल में ही वह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। फिल्म में अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग और अन्य कलाकारों के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों को काफी भा रही है। इस फिल्म के अलावा भी आयुष्मान खुराना ने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई है। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू में काफी सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक फिल्म के अभिनेता ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्हें मंच पर न आने देने के लिए निर्माताओं को से बात की थी। 

विज्ञापन


एक मुख्य अभिनेता ने कर दी थी अनदेखी
अभिनेता के हालिया बयान से साफ होता है कि कुछ लोग बॉलीवुड में अपने रसूख का गलत इस्तेमाल करते हैं। मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक फिल्म के मुख्य अभिनेता ने काफी बुरा उदाहरण पेश किया था। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता ने निर्माताओं से ट्रेलर लॉन्च के समय कहा था कि उन्हें मंच पर न आने दिया जाए। अपारशक्ति ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कलाकारों और क्रू के सदस्यों के साथ काफी वक्त बिताया था, लेकिन इतने बड़े दिन पर इस अनदेखी से उन्हें काफी बुरा महसूस हुआ था। 
विज्ञापन

आमना शरीफ ने साड़ी में बिखेरा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर लॉन्च के दौरान मंच पर आने से रोक दिए गए थे अभिनेता
अभिनेता ने कहा,"हम सभी ने ट्रेलर लॉन्च से पहले फिल्म देखी थी, जो बहुत अच्छी बनी थी। हम सभी को फिल्म पसंद आई, लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दिन अभिनेता ने निर्माता से तीन मिनट पहले कहा कि अपारशक्ति को मंच पर नहीं होना चाहिए, आप सभी अन्य अभिनेताओं को बुला सकते हैं।" अभिनेता ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अमृतसर से विशेष रूप से मुंबई आए थे, लेकिन मुख्य अभिनेता ने सबके सामने उन्हें सार्वजनिक रूप से अनदेखा कर दिया था। 
पारंपरिक परिधान में खुशाली कुमार ने बिखेरी अदाएं
'स्त्री 2' की सफलता के क्रेडिट वॉर को लेकर भी हैं चर्चा में 
अपारशक्ति ने इस घटना को याद करते हुए आगे कहा, "मैं पूरी तरह से तैयार था, मुझे ऐसा करना पसंद भी है, इसलिए मैं गलियारे के पास ही खड़ा था। पीआर टीम के किसी व्यक्ति ने मुझे बताया कि आखिरी समय में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं और मुझे अलग से पेश किया जाएगा। मैं इंतजार करता रहा, पूरा ट्रेलर लॉन्च हो गया, लोग चले गए। हालांकि, अब मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं, जहां मैं कम से कम अपनी बात रख सकता हूं।" बताते चलें कि अभिनेता इन दिनों स्त्री 2 की सफलता को लेकर चल रहे कथित पीआर गेम पर अपनी टिप्पणियों की वजह से सुर्खियों में हैं। 

Fardeen Khan: 14 साल के लंबे ब्रेक को खुद के लिए वरदान मानते हैं फरदीन, रितेश के साथ अपने बॉन्ड को बताया मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed