{"_id":"69418a27b4d70a4f4b01f11f","slug":"vrusshabha-official-trailer-release-hindi-starring-mohanlal-and-naandda-kishore-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘वृषभ’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे 65 साल के मोहनलाल; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
‘वृषभ’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे 65 साल के मोहनलाल; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
Tue, 16 Dec 2025 10:05 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 16 Dec 2025 10:05 PM IST
सार
Vrusshabha Official Hindi Trailer: मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माेहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक और मोहनलाल का एक्शन अंदाज देखने को मिला।
विज्ञापन
फिल्म ‘वृषभ’ का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म ‘वृषभ’ के ट्रेलर ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। ट्रेलर में मोहनलाल का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। मंगलवार को इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी सामने आया है। जानिए, मोहनलाल के फैंस के लिए इस ट्रेलर में क्या कुछ खास है।
विज्ञापन
पुर्नजन्म की कहानी और एक्शन का डोज
फिल्म ‘वृषभ’ के ट्रेलर में मोहनलाल का किरदार अपने बेटे के साथ नजर आता है। बेटा अपने पिता दुश्मनों से बचाना चाहता है। कुछ लोग मोहनलाल के किरदार को मारना चाहता है। इस बीच एक डॉक्टर भी नजर आता है जो कहता मोहनलाल के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा करता है। अचानक कहानी ऐतिहासिक समय में चली जाती है। फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन में चलती है। इस दौरान मोहनलाल का एक्शन अंदाज देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीएफएक्स और म्यूजिक ने बढ़ाई फिल्म की भव्यता
ट्रेलर में जब कहानी ऐतिहासिक समय में जाती है तो एक भव्य साम्राज्य की झलक दिखती है। इसे वीएफएक्स के जरिए शानदार ढंग से दिखाया है। फिल्म का म्यूजिक एक्शन सीन्स के साथ परफेक्ट नजर आता है। इस फिल्म को नंदा किशोर ने लिखा और निर्देशित किया है। ट्रेलर में मोहनलाल ऐतिहासिक समय में एक योद्धा के रूप में नजर आते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: एक्टर दिलीप के साथ पोस्टर साझा कर फंसे मोहनलाल, दोनों की साथ आ रही फिल्म; डबिंग आर्टिस्ट ने बोला हमला
क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म
मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। ट्रेलर के साथ इसकी रिलीज डेट शेयर की गई है। यह थिएटर में 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म ‘वृषभ’ मलयालम, तेलुगु में एक साथ शूट की गई। हिंदी और कन्नड़ में इसे डब किया गया है। फिल्म पैन इंडिया रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन