फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishwak Sen apologized for criticism he received for Laila expressed gratitude to the makers and fans

Vishwak Sen: विश्वक सेन ने 'लैला' को मिली आलोचनाओं पर मांगी माफी, मेकर्स और फैंस का जताया आभार

Fri, 21 Feb 2025 11:23 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Feb 2025 11:23 AM IST
सार

अभिनेता विश्वक की फिल्म 'लैला' फिल्म को मिल रही आलोचना और विवादों के बाद फैंस और मेकर्स से अपने मन की बातें कही हैं। साथ ही फिल्म के कारण फैंस को हुई निराशा पर भी अभिनेता ने माफी मांगी है।

विज्ञापन
Vishwak Sen apologized for criticism he received for Laila expressed gratitude to the makers and fans
विश्वक सेन - फोटो : इंस्टग्राम

विस्तार

अभिनेता विश्वक सेन की फिल्म 'लैला' 14 फरवरी को काफी विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर बहुत से विवाद हुए। शुरुआत हुई प्री रिलीज इवेंट में जब अभिनेता प्रुध्वी ने एक विवादास्पद राजनीतिक बयान दिया। इसके बाद से ही ट्विटर पर #BoycottLaila ट्रेंड करने लगा।
विज्ञापन


 

फिल्म की हो रही आलोचना
'लैला' को लेकर चल रहे विवाद के बाद विश्वक सेन ने अपने प्रशंसकों से पोस्ट कर माफी मांगी। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनकी फिल्म बेहतरीन एंटरटेनिंग फिल्म है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को बहुत सारी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोगों ने फिल्म के कंटेंट को अश्लील और घटिया बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट पर मांगी माफी
विवादों से घिरी फिल्म की आलोचना को भी अब अभिनेता ने स्वीकार किया है। उन्होंने लिखा, "मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी हालिया फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी हैं। मेरी पिछली फिल्म को रचनात्मक आलोचना मिली थी, जिसे मैं दिल से स्वीकार करता हूं और माफी भी मांगता हूं।"
 
विज्ञापन

फैंस को दिया धन्यवाद
विश्वक सेन ने अपने इस पोस्ट पर फैंस का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वे फैंस से माफी मांगते हैं, उन्होंने कहा कि वे हमेशा ऑडियंस को कुछ नया देने की कोशिश करते हैं। मैं अपने प्रशंसकों से वादा करता हूं कि मेरी फिल्म मास हो या क्लास उसमें कुछ भी अश्लील न हो इसका ध्यान रखूंगा। मैं अगर कुछ खराब काम करता हूं तो आप उसकी आलोचना कर सकते हैं। आप लोग ही हैं, जो हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं। आप जो प्यार हमें देते हैं, वो कोई नहीं कर सकता।

निर्देशक और प्रोड्यूसर का जताया आभार
विश्वक ने पोस्ट पर लिखा, मैं प्रोड्यूसर और निर्देशकों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने इस पूरी फिल्म यात्रा के दौरान मुझ पर विश्वास किया और मेरी मदद की। मैं लेखक और निर्देशकों का भी आभार जताता हूं, जिन्होंने मुझ पर एक अभिनेता के तौर पर विश्वास जताया। अभिनेता ने कहा, मैं जल्द ही कुछ बेहतरीन लेकर लौटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed