फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Thalapathy Movie Jana Nayagan International distributor Says Movie Delayed Until April

‘जन नायकन’ को लेकर बढ़ा फैंस का इंतजार, रिलीज डेट पर नया अपडेट; कब तक आएगी विजय थलापति की फिल्म?

Sun, 15 Feb 2026 10:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 15 Feb 2026 10:08 AM IST
सार

Vijay Thalapathy Movie Jana Nayagan Release Update: विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज पहले कोर्ट केस की वजह से अटकी रही। मामला कोर्ट से क्लीयर हुआ तो अभी सेंसर में मामला अटका हुआ है। इसी बीच एक विदेशी फिल्म वितरक ने ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट पर नया अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Vijay Thalapathy Movie Jana Nayagan International distributor Says Movie Delayed Until April
फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘जन नायकन’ विजय थलापति की आखिर फिल्म है। इसके बाद वह पूरी तरह से तमिलनाडु की राजनीति में सक्रिय हो जाएंगे। लेकिन यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई। सेंसर बोर्ड ने किन्हीं कारणों से इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया। फिल्म मेकर्स सेंसर के खिलाफ कोर्ट गए। ‘जन नायकन’ का मामला अब कोर्ट में खत्म हो चुका है, इन्होंने सेंसर बोर्ड के खिलाफ केस को वापस ले लिया है। अभी इसे सेंसर से हरी झड़ी का इंतजार है। इसी बीच एक विदेशी वितरक ने फिल्म ‘जन नायकन’ रिलीज में देरी बात कही है। 

विज्ञापन


इस तारीख से पहले रिलीज नहीं होगी फिल्म
यॉर्क सिनेनाज के इंस्टाग्राम पेज पर एक जानकारी साझा करते हुए पोस्ट की गई। इसमें वह कहते हैं, ‘कृपया ध्यान दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ 30 अप्रैल से पहले रिलीज नहीं होगी। जिनके टिकट के रिफंड बचे हैं, वह आकर ले सकते हैं। हमारे साथ जुड़े मेंबर्स को नई रिलीज डेट पर टिकट बुकिंग में प्राथमिकता दी जाएगी।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by York Cinemas (@york_cinemas)



क्यों फिल्म को लेकर खड़ा हुआ था पूरा विवाद?
एक्टर विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रख रहे हैं। ऐसे में उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' होने वाली थी, यह 9 जनवरी को रिलीज होनी थी। लेकिन इसे सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला था। ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया। 9 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट के एक सिंगल जज की बेंच ने सेंसर बोर्ड का आदेश दिया कि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट दिया जाए। बाद में मद्रास हाई कोर्ट की डिविजन बेंच ने इस आदेश पर रोक लगा दी। ऐसे में ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘फिल्म रिलीज होने दें’, यश की ‘टॉक्सिक’ को लेकर उठे विवाद पर कर्नाटक फिल्म चैंबर की अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया 

सेंसर बोर्ड से हरी झड़ी का इंतजार
हाल ही में ‘जन नायकन’ के मेकर्स ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के खिलाफ केस वापस लेने के लिए अर्जी मद्रास हाईकोर्ट में दी है। इसी मामले पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अब 'जन नायकन' को सेंसर बोर्ड रिव्यू करेगा। इसके बाद ही फिल्म को लेकर नई रिलीज सामने आएगी। लेकिन विदेशी वितरक की बात से स्पष्ट है कि फिल्म 30 अप्रैल से पहले तो रिलीज नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed