Vijay Deverakonda: विजय ने साझा किया सामंथा के साथ काम करने का अनुभव, 'खुशी' के सेट से मिलीं प्यारी यादें
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा फिल्म 'खुशी' में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। अब अभिनेता ने सेट पर अभिनेत्री के साथ बिताए पलों को फैंस के साथ साझा किया।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने नई तेलुगु फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शिव निर्वाण के जरिए लिखित और निर्देशित फिल्म में विजय साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। अब अभिनेता ने अपनी फिल्म के साथ अपनी सह-कलाकार सामंथा और निर्देशक शिव के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।
विजय ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि इसकी शूटिंग की पूरी प्रक्रिया हमेशा के लिए मेरी पसंदीदा यादों में से एक रहेगी। जिन दो व्यक्तियों के साथ मैंने सबसे अधिक समय बिताया, जिनके साथ मैंने सबसे अधिक यादें और उतार-चढ़ाव साझा किए और जिनके साथ मैंने सबसे करीबी संबंध विकसित किए, वे शिव और सामंथा थे। यह फिल्म कैसे बनी, इस पर विचार करना मुझे हमेशा मजेदार लगेगा।
Cruise drug case: मुनमुन धमेचा की याचिका का एनसीबी ने किया विरोध, कहा- उनके खिलाफ है सबूत
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। ट्रेलर में दिखाया गया था कि कैसे विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु कश्मीर में मिलते हैं और एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। हालांकि, उनके परिवार जातिगत मतभेदों के कारण उनकी शादी से इनकार कर देते हैं, लेकिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अपने परिवारों को साबित किया कि 'शादी के लिए प्यार ही काफी है।'
Alia Bhatt: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर आलिया भट्ट ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आप सबके बिना यह संभव नहीं था
फिल्म आराध्या और विक्रम की प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाते हैं और अपने माता-पिता को यह साबित करने के लिए एक-दूसरे से शादी करते हैं कि 'शादी के लिए प्यार ही काफी है' और वैवाहिक समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स के जरिए निर्मित रोमांटिक ड्रामा 'खुशी' एक सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।
Celebs Marriage: सालभर भी नहीं टिकी इन सितारों की शादी, कुछ महीनों में ही तलाक लेकर तोड़ दिया रिश्ता