फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Deverakonda sent 100 fans on a paid trip to manali under devarasanta video goes viral on social media

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने अपने खर्चे पर 100 फैंस को मनाली ट्रिप पर भेजा, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Fri, 17 Feb 2023 11:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Feb 2023 11:14 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक रूप से अपने फैंस के लिए यात्राएं स्पॉन्सर करते हैं। इस साल विजय ने 100 फैंस को अपने खर्चे पर मनाली की यात्रा पर भेजा है।

विज्ञापन
Vijay Deverakonda sent 100 fans on a paid trip to manali under devarasanta video goes viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा जल्द ही अपनी आने वाली तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' पर काम शुरू करेंगे। इस बीच विजय एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विजय देवरकोंडा पिछले कुछ वर्षों से धार्मिक रूप से अपने फैंस के लिए यात्राएं स्पॉन्सर करते हैं। इस साल विजय ने 100 फैंस को अपने खर्चे पर मनाली की यात्रा पर भेजा है। विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके फैंस की एक झलक दिख रही है, जो हवाई जहाज में यात्रा करने के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन

Vijay Deverakonda sent 100 fans on a paid trip to manali under devarasanta video goes viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा ने जो वीडियो शेयर किया है, उस वीडियो में फैंस मनाली की यात्रा के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। सभी फैंस विजय देवरकोंडा के लिए चीयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे प्यारे। उन्होंने मुझे आज अपनी उड़ान से एक वीडियो भेजा है। वह पहाड़ों पर अपनी छुट्टी मनाने जा रहे हैं। देश भर से 100 लोग। मुझे बहुत खुशी हुई। देवरसांता 2022।'


Helen: सलीम खान को 'फर्नीचर' समझती थीं हेलन, फिर एक्टर पर ऐसे आया दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Deverakonda sent 100 fans on a paid trip to manali under devarasanta video goes viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस साल सोशल मीडिया पर एक पोल के बाद विजय देवरकोंडा को पता चला कि उनके फैंस का झुकाव पहाड़ों की तरफ है। उन्होंने अपना वादा निभाने के लिए फैंस को मनाली ले जाने का फैसला किया। विजय ने पांच साल पहले देवरसांता की पहल की थी। हर साल क्रिसमस पर वह अपने फैंस के लिए कुछ खास करते हैं और उनका चयन खुद करते हैं।
Bollywood Wedding: स्वरा भास्कर के अलावा ये सितारे भी कर चुके हैं सीक्रेट वेडिंग, किसी को नहीं लगने दी थी भनक

विज्ञापन

Vijay Deverakonda sent 100 fans on a paid trip to manali under devarasanta video goes viral on social media
विजय देवरकोंडा - फोटो : insta

विजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अभिनेता को बड़े पर्दे पर पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' में देखा गया था। हालांकि, वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। वह जल्द ही अपनी आने वाली तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' के सेट पर वापस आएंगे। इस फिल्म में साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु भी उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को पूरी करने के लिए चार से पांच हफ्तों की शूटिंग बाकी है।
Anushka Sharma: अनुष्का के डेब्यू को सीक्रेट रखना चाहते थे आदित्य चोपड़ा, मां-पिता को भी बताने से किया था मना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed