{"_id":"6731a2193ea73e00c80903f1","slug":"vijay-deverakonda-has-finally-reacted-to-his-viral-fall-video-by-adding-a-dollop-of-humour-on-social-media-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने फॉल वीडियो को बनाया मजेदार, ब्रांड प्रमोशन के लिए किया क्लिप का इस्तेमाल","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने फॉल वीडियो को बनाया मजेदार, ब्रांड प्रमोशन के लिए किया क्लिप का इस्तेमाल
Mon, 11 Nov 2024 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:50 AM IST
सार
विजय ने वीडियो में अपने गिरने को एक ट्रांजिशन रील में बदल दिया। क्लिप में वह फिसल कर गिरते हैं, लेकिन बाद में वह कालीन पर लेटे हुए लॉलीपॉप का मजा लेते हुए दिखाई देते हैं। अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं गिर गया और यह पागलपन भरा था।
विज्ञापन
विजय देवराकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
विस्तार
साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने आखिरकार सोशल मीडिया पर अपने वायरल फॉल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। विजय 8 नवंबर को "साहिबा" गाने को प्रमोट करते हुए सीढ़ियों से गिर गए। यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जंगल की आग की तरह फैल गई। हालांकि, अभिनेता ने इसे एक नया मोड़ दिया और इसका इस्तेमाल अपनी क्लोथिंग लाइन को प्रमोट करने के लिए किया।
विजय का वीडियो हुआ वायरल
विजय ने वीडियो में अपने गिरने को एक ट्रांजिशन रील में बदल दिया। क्लिप में वह फिसल कर गिरते हैं, लेकिन बाद में वह कालीन पर लेटे हुए लॉलीपॉप का मजा लेते हुए दिखाई देते हैं। अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "मैं गिर गया और यह पागलपन भरा था।
राधिका मदान के साथ जमी जोड़ी
इस बीच, विजय ने राधिका मदान और जसलीन रॉयल के साथ "साहिबा" नामक एक संगीत वीडियो में काम किया है। उन्होंने हाल ही में गाने और दोनों के साथ काम करने के बारे में बात की थी। विजय ने कहा, "'साहिबा' पर काम करना बेहद खुशी की बात है। जसलीन का विजन और संगीत के प्रति लगाव काफी प्रेरणादायक है। मेरा मानना है कि यह गाना कई दिलों को छूएगा और मैं इसका हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
विज्ञापन
इस फिल्म में नजर आएंगे अभिनेता
"साहिबा" एक सदाबहार प्रेम गीत है। अपने अलग संगीत शैली और दिल को छू लेने वाली रचनाओं के लिए जानी जाने वाली जसलीन ने इस प्रोजेक्ट में अपनी आत्मा डाल दी है, जिससे एक ऐसा शानदार गीत तैयार हुआ है। यह दुनिया भर के लोगों को पसंद आएगा। "साहिबा" का निर्देशन प्रशंसित निर्देशक सुधांशु सरिया ने किया है। यह पहली बार है जब विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री राधिका मदान एक साथ काम करते नजर आएंगे। अभिनय की बात करें तो विजय के पास गौतम तिन्नानुरी की "वीडी 12" है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।