फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vijay Devarakonda Geetha Govindam Director Dil Raju Parasuram Petla Will make a new Film with Kushi Actor

Vijay Deverkonda: विजय ने गीता गोविंदम के निर्देशकों से मिलाया हाथ, क्या बनने जा रहा फिल्म का सीक्वल?

Mon, 06 Feb 2023 12:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 12:49 PM IST
सार

विजय देवरकोंडा ने गीता गोविंदम के डायरेक्टर परशुराम पेटला के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर पांच फरवरी को घोषणा की गई थी। इसे दिल राजू और शिरीष मिलकर बनाएंगे।

विज्ञापन
Vijay Devarakonda Geetha Govindam Director Dil Raju Parasuram Petla Will make a new Film with Kushi Actor
Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब अभिनेता ने फिल्म खुशी को लेकर तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने एक नई फिल्म साइन की है। इस बार उन्होंने गीता गोविंदम के डायरेक्टर परशुराम पेटला के साथ हाथ मिलाया है। निर्देशक के साथ विजय की यह दूसरी फिल्म होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा पांच फरवरी को की गई। इसे दिल राजू और शिरीष मिलकर बनाएंगे।

विज्ञापन

Vijay Devarakonda Geetha Govindam Director Dil Raju Parasuram Petla Will make a new Film with Kushi Actor
Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा ने गीता गोविंदम के निर्देशकों से मिलाया हाथ
लाइगर के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा काफी निराश थे। इसके बाद उन्होंने कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिताया, ताकि वह इससे उबर सकें। फिलहाल वह फिल्म खुशी की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा पांच फरवरी को अभिनेता ने घोषणा की कि वह एक बार फिर फिल्म निर्देशक परशुराम पेटला के साथ काम करने जा रहे हैं। 

Sun Cinema : जब बड़े भाई को रास नहीं आई यश चोपड़ा और साधना की मोहब्बत

विज्ञापन
विज्ञापन

Vijay Devarakonda Geetha Govindam Director Dil Raju Parasuram Petla Will make a new Film with Kushi Actor
Vijay Devarakonda - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं बनेगा गीता गोविंदम का सीक्वल
यह मूवी काफी बड़े बजट में तैयार की जाएगी। इस फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बाय दिल राजू और शिरीष करेंगे। इसके अलावा निर्देशकों ने यह भी साफ कर दिया है कि गीता गोविंदम के सीक्वल को लेकर कोई तैयारी नहीं हो रही है। बल्कि एक नई स्क्रिप्ट के साथ फिल्म को तैयार किया जाएगा। वहीं, आने वाले दिनों में फिल्म की कास्ट और क्रू को लेकर भी घोषणा की जाएगी। मेकर्स फिल्म को बड़े पैमाने पर माउंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा के पास फिलहाल कई प्रोजेक्ट हैं। वह निर्देशक शिव निर्वाण की खुशी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें विजय के साथ सामंथा नजर आने वाली हैं। जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। 

New TV Show: प्रीतम और टीनू वर्मा पर कलर्स ने लगाया टीआरपी का सबसे बड़ा दांव, जानिए क्या है नए शो की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed